विक्रम भैया को प्यार से राजा बेटा कहा तो वह मुंह फुलाकर बैठ गए : कंगना रणौत

by

मंडी :  मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने सिमसा स्थित अपने घर के समीप जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विक्रम भैया को प्यार से राजा बेटा कहा तो वह मुंह फुलाकर बैठ गए। इसके अलावा कुल्लू के अटल सदन में कुल्लवी परिधान में पहुंचीं कंगना ने कुल्लू भाजपा मंडल के भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन में कहा कि विक्रमादित्य ने दिल्ली के कई चक्कर लगाए हैं और अब जल्द ही वे हमारी टीम में दिखेंगे।
उन्होंने कहा कि पप्पू, राजा भैया, राजा बाबू अभद्र शब्द नहीं हैं। छोटों के लिए यह शब्द प्यार के साथ कहे जाते हैं। मेरे राजनीति में आने से सबसे अधिक दिक्कत विक्रमादित्य सिंह को हो रही है। वह कभी मेरे ऊपर कीचड़ उछालते हैं, कभी विकास की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। वह जनता को जवाब दें कि 15 माह में लड़ने-झगड़ने के सिवाय कांग्रेस सरकार ने क्या किया।
हिमाचल में कांग्रेस बिखर गई है। हिमाचल सरकार का जाना तय है। विक्रमादित्य मेरा छोटा भाई है, इतना प्यारा नाम दिया फिर भी नाराज हो गए। पहले खुद पूछ रहे थे कि मैंने क्या खाया। जब मैंने जवाब दिया तो पलट गए, मुझे अशुद्ध बताया। कंगना ने विक्रमादित्य से सवाल किया कि महिलाओं को 1500 मिले, मोबाइल स्वास्थ्य वैन चली, बागवानों को फल के दाम उनके अनुरूप मिले? फिर दोहराया… भगवान राम के अंश हैं मोदी और मैं रामसेतु की गिलहरी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

बाड़ियां पंचायत के आधा दर्जन गांव में पेयजल किल्लत : जोहड़जी स्कीम की पहले स्टेज में पंप खराब आने से आई समस्या

पट्टा मेहलोग, 3 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा की बाड़ियां पंचायत के आधा दर्जन गांव में पिछले एक सप्ताह से लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। पचायत के मदफल, सकराला, बरागु, जोहड़...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत सरकार अलर्ट : चीन में फैल रहे रहस्यमयी बुखार को लेकर,उत्तरी चीन में बच्चों में बढ़ रहे H9N2 संक्रमण

नई दिल्ली : चीन में फैल रहे रहस्यमयी बुखार को लेकर भारत सरकार अलर्ट हो गई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि उत्तरी चीन में बच्चों में बढ़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाथपा-झाकड़ी विद्युत परियोजना से प्रभावित भूमिहीन लोगों को एक माह के भीतर प्रदान करें भूमि का मालिकाना हक – जगत सिंह नेगी

राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में नाथपा झाकड़ी व बसपा जल विद्युत परियोजना पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन सलाहकार समिति की राज्य स्तरीय बैठक रामपुर में आयोजित* एएम नाथ। शिमला 07 अगस्त – एसजेवीएनएल जल विद्युत परियोजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोकुल बुटेल ने की नक्की प्रागपुर मेले में बतौर मुख्यातिथि शिरकत : प्रागपुर के युवाओं के लिए की ओपन जिम देने की घोषणा

रोहित भदसाली।  धर्मशाला, 12 सितम्बर। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार इनोवेशन, डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस, गोकुल बुटेल ने आज बुधवार को आदर्श वेद मेला नौण नक्की प्रागपुर मेले के समापन में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।...
Translate »
error: Content is protected !!