विक्रमादित्य सिंह ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एवं उप-मुख्यमंत्री से की भेंट

by

एएम नाथ। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज बेंगलुरु में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से भेंट की। विक्रमादित्य सिंह ने सिद्धारमैया के साथ कर्नाटक एवं हिमाचल प्रदेश में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकासात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान दोनों प्रदेशों में लोक निर्माण विभाग एवं शहरी विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न विकास परियोजनाओं एवं विकास के आधुनिक मॉडल्स पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
विक्रमादित्य सिंह ने कर्नाटक में सड़क निर्माण और इन्हें पक्का करने की नवीनतम तकनीक के संदर्भ में जानकारी ली ताकि इसे हिमाचल की सड़कों को और अधिक बेहतर बनाने में उपयोग में लाया जा सके।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश के लोक निर्माण विभाग एवं शहरी विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को कर्नाटक में शहरी विकास एवं अधोसंरचना निर्माण में अपनाए जा रहे सफल मॉडल्स के अध्ययन के लिए भेजा जाएगा।
इस अवसर पर विक्रमादित्य सिंह ने सिद्धारमैया को हिमाचल आने का न्योता भी दिया।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल और कर्नाटक सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी नीतियांे एवं विकास कार्यों का दोनों सरकारें गहन अध्ययन करेंगी ताकि इन प्रदेशों की सफल नीतियों एवं योजनाओं को दोनों प्रदेशों में लागू कर आमजन को अधिकाधिक लाभान्वित किया जा सके।
इसके उपरान्त, विक्रमादित्य सिंह ने कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से भी  भेंट   की और प्रदेश हित के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

तड़पा-तड़पाकर दर्दनाक मौत दी थी एक्स प्रेमी को प्रेमिका ने नए प्रेमी से मिलकर : 10 दिन बाद आनंदपुर साहिब के पास सूरेवाल में भाखड़ा नहर से मिली हरदीप की लाश

रोहित जसवाल। ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हुए हरदीप हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आखिरकार काफी दिन से चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान मंगलवार को हरदीप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष को दिलाई शपथ : विधायक केवल सिंह पठानिया ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को दी बधाई

धर्मशाला, 21 अगस्त। शाहपुर के एसडीएम कार्यालय के सभागार में नगर पंचायत शाहपुर के नव निर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को शपथ दिलाई । इस अवसर पर स्थानीय विधायक केवल पठानिया विशेष रूप से उपस्थित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सकारात्मक सोच ही उज्ज्वल भविष्य का आधार : डीसी मुकेश रेपसवाल

राजकीय महाविद्यालय चम्बा में युवा संवाद श्रृंखला-2 कार्यक्रम में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल कहा, नशे से दूरी बनाए रखें युवा एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब नेशनल बैंक में ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती : जान लें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी

नई दिल्ली :  पंजाब नेशनल बैंक में ऑफिसर पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने...
Translate »
error: Content is protected !!