विक्रमादित्य सिंह ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की भेंट

by

एएम नाथ। शिमला :  लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार सायं दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। उन्होंने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण घटासनी-शिल्हा-बधानी-भूभूजोत-कुल्लू सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि पठानकोट-मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए एक वैकल्पिक मार्ग की अत्यंत आवश्यकता है। इससे लगभग 55 किलोमीटर की दूरी भी कम हो जाएगी। यह सड़क एक स्थाई राजमार्ग के रूप में कार्य करेगी जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में भी सहायता मिलेगी।
उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से इस परियोजना को मंजूरी देने का आग्रह किया।
राजनाथ सिंह ने राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

3 दिन में मिल जाएगा पासपोर्ट : बिना पुलिस वेरिफिकेशन के , जानिए कौन से जरूरी दस्तावेज चाहिए और कितने देने होंगे पैसे

नई दिल्ली ।यह 3 दिन में पासपोर्ट मिलने की सुविधा उन लोगों के लिए शुरू की गई है जिन्हें मेडिकल इमरजेंसी, ऑफिसियल काम या किसी अन्य जरूरी कारण से तुरंत पासपोर्ट की आवश्यकता होती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने दिलाई मतदान के लिए शपथ… मेरा भारत, मेरा वोट” के संदेश के साथ किया जागरूक

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने आज उपायुक्त कार्यालय परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान के लिए शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने “मेरा भारत,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की नौटंकी केवल हाईकमान को खुश करने के लिए : जयराम ठाकुर

जी-राम-जी’ में हिमाचल को मिलता रहेगा 90:10 में केंद्रीय अनुदान मुख्यमंत्री को सिर्फ अपने मित्रों के काम करने में ही दिलचस्पी शिमला के माल रोड की सैर से ही खुश, जनता के दुःख दर्द...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पिछली भाजपा ने सरकार के कार्यकाल में पुलिस भर्ती घोटाला, 100 करोड़ रुपये का खनन घोटाला तथा 2500 करोड़ का क्रिप्टो करंसी घोटाला हुया -मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

जिला हमीरपुर के प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री ने जारी किए 14 करोड़ रुपये, शहर में बिजली तारों को भूमिगत करने के लिए 20 करोड़ रुपये देने की घोषणा की हमीरपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!