विजय कुमार बिल्ला को बीसी मोर्चा का को-ऑफिस सेक्रेटरी बनने पर खन्ना ने किया सम्मानित

by

गढ़शंकर के बीत क्षेत्र से रखते हैं संबंध, नई जिम्मेदारी के लिए दी शुभकामनाएं

होशियारपुर, 30 अक्टूबर। पूर्व सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय नेता अविनाश राय खन्ना ने गढ़शंकर के बीत क्षेत्र से संबंधित विजय कुमार बिल्ला को भारतीय जनता पार्टी के बीसी मोर्चा का को-ऑफिस सेक्रेटरी नियुक्त होने पर सम्मानित किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर खन्ना ने कहा कि पार्टी संगठन में कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और निष्ठा का विशेष महत्व है। विजय कुमार बिल्ला को सौंपी गई नई जिम्मेदारी उनके संगठनात्मक योगदान को आगे बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि बिल्ला पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस अवसर पर प्रदीप रंगीला, प्रदीप राणा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए अपने आप से की जाए शुरुआत: एस.एस.पी. विजिलेंस राजेश्वर सिंह सिद्धू

 नौजवानों के सहयोग से रोकी जा सकती है भ्रष्टाचार की बुराई: ए.डी.सी होशियारपुर, 29 अक्टूबर :   विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर यूनिट की ओर से विजिलेंस जागरुकता सप्ताह संबंधी ‘राष्ट्र की समृद्धि के लिए ईमानदारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

साजिश : RDX से चंडीगढ़ को दहलाने की : पुलिस थाने भी थे टारगेट पर, गैंगस्टर पासियां के तीन गुर्गों पर चलेगा मुकदमा

चंडीगढ़ :  गैंगस्टर हैप्पी पासियां के तीन गुर्गों के खिलाफ जिला अदालत में मुकदमा चलेगा। ये तीनों आरडीएक्स से चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश में पकड़े गए थे। पुलिस थाने भी इनके निशाने पर...
article-image
पंजाब

डीएवी कालेज गढ़शंकर का बी.ए. भाग तृतीय का परिणाम शानदार रहा

गढ़शंकर: गत दिनों पंजाब विश्वविद्याल द्वासा घोषित किए परिणाम में डी.ए.वी. कालेज फॉर गल्र्स गढ़शंकर का बी.ए. भाग तृतीय का परिणाम शानदार रहा और सभी छात्राएं शानदार अंक हासिल कर पास हुईं। घोषित परिणाम...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज माहिलपुर ने पंजाब विश्वविद्यालय जोनल यूथ फेयर की ओवरऑल ट्रॉफी जीती

माहिलपुर : दलजीत अजनोहा , 18 अक्टूबर  : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर के विद्यार्थियों ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा क्षेत्र के डीएवी कॉलेज होशियारपुर में आयोजित पंजाब यूनिवर्सिटी जोनल यूथ एंड...
Translate »
error: Content is protected !!