विजिलेंस का शिकंजा पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलदीप सिंह वैद पर : आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में विजिलेंस की टीम कर रही जांच

by

लुधियाना : लुधियाना से पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलदीप सिंह वैद पर विजिलेंस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह विजिलेंस की टीम पूर्व विधायक वैद के घर पहुंची। बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में विजिलेंस की टीम जांच के लिए पहुंची थी। विजिलेंस अधिकारियों ने अभी तक की जांच में सिर्फ यही बताया है कि आय से अधिक संपत्ति के एक मामले की जांच चल रही थी, जिसके तहत विजिलेंस की टीम पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद के घर जांच के लिए पहुंची है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक के सराभा नगर स्थित रिहायश और उसके साथ बनाए गए रेस्टोरेंट की जांच की जा रही है। विजिलेंस की टीम पूरी जायदाद की पैमाइश कर रही है और पूर्व विधायक के परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस अधिकारियों ने पूर्व विधायक को भी घर में बैठा रखा है और उनसे भी पूछताछ की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सोने की अंगूठी के लिए काट दी उंगली : सो रहे बुजुर्ग पर हमला, तीन जगह से काट डाली बाजू

अमृतसर : अमृतसर में लूट की बड़ी वारदात हुई है। यहां लुटेरों ने घर पर सो रहे बुजुर्ग व्यक्ति पर लूट के इरादे से हमला कर दिया। बदमाशों ने बुजुर्ग को बड़ी बेरहमी मार...
article-image
पंजाब

शिरोमणी अकाली दल ने पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह पर जातिवादी टिप्पणी करने के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए राजा वडिंग के खिलाफ एसएसपी को दी लिखित शिकायत

तरनतारन :  शिरोमणी अकाली दल ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष (पीपीसीसी) अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के खिलाफ पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह पर जातिवादी और अनुसूचित जाति समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने...
article-image
पंजाब

मोटरसाइकिल सवार से 117 ग्राम नशीला पाउडर बरामद, मुकदमा दर्ज।

गढ़शंकर, 7 नवंबर :  गढ़शंकर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार मोहम्मद अहसान पुत्र मोहम्मद सादिक निवासी वार्ड नंबर 2, माहला जोडिया, गढ़शंकर को 117 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत...
article-image
पंजाब

‘आप’ में शामिल : डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी व सहकारी बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा

कैबिनेट मंत्री जिंपा व आप के पंजाब इंचार्ज जरनैल सिंह की मौजूदगी में पार्टी की ली सदस्यता, पार्टी मेें शामिल होने वाले हर व्यक्ति को मिलेगा बनता मान-सम्मान: कैबिनेट मंत्री जिंपा होशियारपुर, 13 मई:...
Translate »
error: Content is protected !!