विजिलेंस कार्यालय में मुख्य आरोपी उमा आजाद ने किया आत्महत्या का प्रयास

by

एएम नाथ । शिमला : भंग कर्मचारी चयन आयोग पेपर लीक प्रकरण की आरोपी उमा आजाद ने कथित तौर पर विजिलेंस कार्यालय हमीरपुर में डिप्रेशन की अत्याधिक गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। आरोपी को पेपर लीक मामले में दर्ज 14वीं एफआईआर में पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
महिला को नोटिस देकर जांच के लिए महिला कांस्टेबल की मौजूदगी में पूछताछ की जानी थी लेकिन इससे पहले ही उसने गोलियां निगल ली।

मामले में दर्ज 14वीं एफआईआर में उसकी संलिप्तता पाई गई है। ऐसे में जब आरोपी को पूछताछ के लिए विजिलेंस कार्यालय शनिवार को बुलाया गया तो उसने डिप्रेशन की दवाई की एक साथ कई गोलियां खा ली। तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार के लिए लाया गया है। पेपरलीक मामला सामने आने के बाद से भंग आयोग की महिला कर्मचारी उमा आजाद डिप्रेशन की दवा ले रही है। इस मामले में दर्ज अब तक ही सभी एफआईआर में वह नामजद है।

जांच के दौरान जमानत मिलने पर वह रिहा है लेकिन अलग-अलग पोस्ट कोड में दर्ज एफआईआर में कानूनी प्रावधानों के तहत उसे पूछताछ के लिए बुलाया जाता है। जब शनिवार को पोस्ट कोड 822 जूनियर स्टोरकीपर भर्ती परीक्षा में दर्ज एफआईआर में उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया था तो उसने विजिलेंस कार्यालय परिसर में अत्याधिक दवाईयों का सेवन कर लिया। उमा आजाद एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रही हैं कि वह जांच से तंग आ चुकी है इसलिए उसने आत्महत्या का प्रयास किया है।

एसपी विजीलेंस कुलभूषण वर्मा ने कहा कि सदर पुलिस थाना हमीरपुर में इस बावत शिकायत दी गई है। जांच को प्रभावित करने के लिए महिला आरोपी ने यह प्रयास किया है। महिला कांस्टेबल की मौजदूगी में उसे कार्यालय में बुलाया गया था। महिला के खिलाफ भारतीय न्यायिक संहिता के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की शिकायत सदर थाना पुलिस हमीरपुर को दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच लाख रुपये का किया अंशदान

हिमाचल प्रदेश वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज वन विभाग के वन बल प्रमुख डॉ. संजय सूद की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से सचिवालय में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने किया न्यायिक परिसर अंब का लोकार्पण : अंब बार एसोसिएशन को ई-तकनीक का अधिक से अधिक सदुपयोग करने और एक ई-लाइब्रेरी विकसित करने की दी सलाह

रोहित भदसाली।  अंब (ऊना), 13 अक्तूबर. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने रविवार को अंब में 17.16 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बहुमंजिला न्यायिक परिसर का लोकार्पण किया। इस अत्याधुनिक परिसर में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आईएएस गंधर्व राठौर की कहानी अपने आपमें प्रेरणादायक

हिमाचल के अफसर से लव मैरिज, पिंक सिटी से नाता कभी ममता सरकार उनको रिलीव न करने के खिलाफ गई थी हाईकोर्ट एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में सीपीआईएम ने मनाया मजदूर दिवस : अमेरिका के शिकागो शहर में मजदूरों ने 18 घंटे के कार्यदिवस का जोरदार किया था विरोध – मट्टू

गढ़शंकर, 1 मई: सीपीआईएम तहसील गढ़शंकर द्वारा आज 1 मई को डॉ. भाग सिंह हॉल गढ़शंकर में मई दिवस मनाया गया और इस अवसर पर पार्टी राज्य सचिवमंडल सदस्य गुरनेक सिंह भज्जल और राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!