विजिलेंस के डीआईजी जी शिवा कुमार ने एसआईटी सदस्यों से ली फीडबैक: करीब 30 विभिन्न पोस्ट कोड के पेपर लीक मामले में 5 अलग-अलग एफआईआर दर्ज हो चुकी, एसआईटी 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी

by

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (भंग हो चुके) से करीब 30 विभिन्न पोस्ट कोड के पेपर लीक हुए हैं। जिम्मे कला अध्यापक, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, कंप्यूटर ऑपरेटर, जूनियर ऑडिटर और जेओए आईटी समेत 6 पोस्ट कोड में 5 अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर एसआईटी 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके इलावा तीन अन्य मामलों में एफआईआर दर्ज करने के लिए सरकार से स्वीकृति मांगी गई है।
इसमें पोस्ट कोड 817 जेओए आईटी और पोस्ट कोड 970 जेई सिविल और एक अन्य पोस्ट कोड शामिल है। 19 अन्य विभिन्न पोस्ट कोड में गड़बड़ी के मामलों की भी जांच चल रही है। विजिलेंस के डीआईजी जी शिवा कुमार ने हमीरपुर पहुंचकर एसआईटी सदस्यों से फीडबैक ली। डीआईजी ने बताया कि चयन आयोग के कुछ मामलों में अब सरकार से भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम, 1988 की धारा 17-ए में अनुमति ली जाएगी। उसके बाद एफआईआर दर्ज होगी।
भंग हो चुके आयोग के पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर के खिलाफ पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी मामले में एफआईआर हुई है। इस मामले में एसआईटी हमीरपुर कोर्ट में चालान पेश कर चुकी है। पूर्व सचिव को कई बार पूछताछ के लिए विजिलेंस थाना बुलाया गया है। अभी तक पांच विभिन्न एफआईआर में 15 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। सचिव पद पर रहते डॉ. जितेंद्र कंवर के पास आयोग के परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी थी। वह विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कस्टोडियन रहे हैं। विजिलेंस हेडक्वार्टर में अभी और शिकायतें मिली हैं। हाल ही में तीन की अनुमति मिल गई है। तीन अन्य पोस्ट कोड में एफआईआर के लिए सरकार के पास मामले लंबित हैं।
एसआईटी ने शनिवार को कंप्यूटर ऑपरेटर पेपर लीक मामले में दलाल सोहन लाल और जेओए आईटी भर्ती की ओएमआर शीट्स से छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार चयन आयोग के चपरासी किशोरी लाल को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया। दोनों को 13 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। शुक्रवार को चयन आयोग के चपरासी मदन लाल, बेटा विशाल चौधरी और भतीजा दिनेश कुमार, उमा आजाद का बेटा निखिल, नितिन और सुनीता देवी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा था। अब ट्रैफिक इंस्पेक्टर भर्ती पेपर लीक मामले में आरोपी रवि कुमार ही पुलिस रिमांड पर है। शेष सभी न्यायिक हिरासत में हैं। चार अप्रैल को उमा आजाद, उसके बेटे संजीव कुमार की आवाज के सैंपल मामले में सुनवाई होगी। मुख्य आरोपी उमा आजाद को 6 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस रिमांड खत्म होने पर आरोपी ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के सीएम की वीडियो की फर्जी रिपोर्ट बनाने का आरोपी निकला एनआईए का कर्मचारी

गुरुग्राम, 27 जून :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित विवादित वीडियो को फर्जी फॉरेंसिक रिपोर्ट से क्लीन चिट देने के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम शिमला द्वारा दो दिवसीय एफ.पी.ओ. प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। शिमला :  राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम शिमला द्वारा दो दिवसीय एफ.पी.ओ. प्रशिक्षण कार्यक्रम  23-24 अक्टूबर 2024 को एग्री एज ए.सी.एस.टी.आई सांगटी शिमला में आयोजित किया गया।  मुख्य अतिथि के रूप में सचिव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायक के खिलाफ FIR दर्ज : सरकारी धन के कथित दुरुपयोग के आरोपों के तहत विजिलेंस ने पूर्व विधायक होशियार सिंह की एफआईआर दर्ज

विधायक ऐच्छिक निधि मामले में घिरे देहरा के पूर्व विधायक, प्रारंभिक जांच के बाद कार्रवाई शिकायत के आधार पर विजिलेंस का एक्शन, होशियार सिंह पर धन के दुरुपयोग के आरोप एएम नाथ। देहरा :...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तृतीय चरण में सोलन जिला की 240 ग्राम पंचायतों में से 76 के लिए मतदान होगा : उपायुक्त के.सी. चमन

सोलन :  पंचायती राज संस्थाओं के लिए तृतीय चरण में 21 जनवरी को सोलन जिला की 76 ग्राम पंचायतों में मतदान पंचायती राज संस्थाओं के लिए 21 जनवरी, 2021 को तृतीय चरण में सोलन...
Translate »
error: Content is protected !!