विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

by
अमृतसर : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अमृतसर शहर के पटवारी रवि प्रकाश को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि उक्त आरोपी को अमृतसर शहर के न्यू मोहिनी पार्क निवासी परमजीत सिंह की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त पटवारी ने उसके कर्ज की राशि को सही करने के बदले में 20,000 रुपये की रिश्वत की मांग की है, जो कि राजस्व रिकॉर्ड में गलती से 9 लाख रुपये के बजाय 90 लाख रुपये लिख दी गई थी।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर रेंज की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान उक्त आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उक्त पटवारी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले में आगे की जांच विजिलेंस ब्यूरो यूनिट अमृतसर द्वारा की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष समिति ने सांसद मनीष तिवारी को सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर। महिंदवानी स्थित साबुन फैक्ट्री द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण के संबंध में लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष समिति द्वारा सांसद मनीष तिवारी को मांग पत्र दिया गया| सांसद श्री मनीष तिवारी ने मौके...
article-image
पंजाब

इंटर कॉलेज फुटबॉल मुकाबलों में अव्वल रही खालसा कॉलेज की फुटबॉल टीम का चैंपियन ट्रॉफी के साथ सम्मान  

शॉट पुट में कांस्य पदक हासिल गढ़शंकर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंध अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर की इंटर कॉलेज फुटबॉल मुकाबलों में अव्वल रही फुटबॉल टीम का पंजाब...
पंजाब

कोविड-19 के कारण व्यक्ति की मौत पर पीडि़त परिवारों को एक्स ग्रेशिया राशी पहुंचाने में जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से की जा रही है मदद: अपराजिता जोशी

होशियारपुर 25 फरवरी: सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अपराजिता जोशी ने बताया कि जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से जिला होशियारपुर व सब-डिविजन्स में उन व्यक्तियों की लिस्टें मंगवाई जा रही है,...
Translate »
error: Content is protected !!