विजिलेंस ब्यूरो ने मैडिकल स्टोरों पर लगाए भ्रष्टाचार विरोधी जागरुकता पोस्टर : गांवों के सरपंचों, नबंरदारों व अन्य गणमान्यों को भी किया जागरुक

by

होशियारपुर, 05 नवंबर:
विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर यूनिट की ओर से विजिलेंस जागरुकता सप्ताह संबंधी ‘भ्रष्टाचार का विरोध करो, देश के प्रति वचनबद्ध बनो’ थीम के अंतर्गत आज जिले के अलग-अलग स्थानों के मैडिकल स्टोरों पर जागरुकता पोस्टर लगाए गए। चीफ डायरेक्टर विजिलेंस ब्यूरो पंजाब वरिंदर कुमार व सीनियर पुलिस कप्तान विजिलेंस ब्यूरो राजेश्वर सिंह सिद्धू के दिशा निर्देशों के अंतर्गत करवाए गए इस जागरुकता अभियान का नेतृत्व डी.एस.पी मनीश कुमार ने किया। इस दौरान ब्यूरो की टीम की ओर से अलग-अलग गांवों के सरपंच, नंबरदार व अन्य गणमान्य व्यक्तियों को विजिलेंस ब्यूरो की कार्यशैली के बारे में बताया।
डी.एस.पी मनीश कुमार ने गांवों के पंचों, सरपंचों व नबंरदारों को भ्रष्टाचार रोकने संबंधी जागरुक करते हुए बताया कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी, कर्मचारी या इनके एजेंट आम जनता का काम करने के लिए रिश्वत की मांग करता है, तो उसकी सूचना विजिलेंस विभाग को दी जाए। विजिलेंस ब्यूरो की कार्यशैली की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने अधिकारों का गलत प्रयोग करते हुए किसी व्यक्ति या संस्था को निजी या वित्तिय लाभ पहुंचाता है, तो यह दंडनीय अपराध है। इसके अलावा कोई सरकारी कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सरकारी फंडों में कोई घोटाला करके या चालाकी से भ्रष्टाचार करते हुए अपने पारिवारिक सदस्यों, अपने रिश्तेदारों के नाम पर कोई बेनामी जायदाद की खरीद करता है तो कोई भी व्यक्ति इस संबंधी सूचना विजिलेंस विभाग को दे सकता है। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इस दौरान उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-1800-1000, मुख्य मंत्री पंजाब की ओर से जारी किया गया एंटी क्रप्शन एक्शन लाइन नंबर 95012-00200 व वैबसाइट www.vigilancebureau.punjab.gov.in पर कर सकता है। उन्होंने लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में विजिलेंस ब्यूरो को सहयोग देने की अपील की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीएम मान के बयान पर सियासी हंगामा : विधानसभा तथा हाईकोर्ट के लिए जमीन की मांग को लेकर भडक़े विरोधी

चंड़ीगढ़ : हरियाणा की तर्ज पर पंजाब के लिए अलग विधानसभा तथा हाईकोर्ट के लिए जमीन की मांग को लेकर सीएम भगवंत मान को विरोधियों ने घेर लिया है। सीएम के बयान से कांग्रेस...
article-image
पंजाब

मौजूदा पंजाब सरकार स्कूल प्रबंधन समितियों में अपने चहेते राजनेताओं को खुश करने के लिए स्कूलों में हस्तक्षेप कर रही : नितिन सुमन

स्कूल प्रबंधन समितियों में राजनीतिक हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं – गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन गढ़शंकर।  गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन की इकाई गढ़शंकर – 2 की एक महत्वपूर्ण बैठक शहीद भगत सिंह पार्क में ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी राणा,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पापा विधायक हैं, लाइसेंस की जरूरत नहीं : पुलिस ने रोका तो धौंस दिखाने लगा अमानतुल्लाह खान का बेटा; बुलेट जब्त

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने गश्त के दौरान बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज निकाल रहे दो युवकों को पकड़ा है। इनमें एक युवक आप विधायक अमानतुल्ला खान का बेटा है। बुलेट के...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में विश्व वातावरण दिवस वैबीनार करवाया एवं पौधे लगाए

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कालेज के लाइफ साइंस विभाग ने प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में विश्व वातावरण दिवस मनाते हुए वैबीनार करवाया एवं कालेज कैंप में पौधे...
Translate »
error: Content is protected !!