विजिलेंस ब्यूरो ने स्वास्थ्य कर्मचारी को 7,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

by
चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत सिविल अस्पताल, लुधियाना के इमरजेंसी वार्ड में तैनात सहायक सतिंदर कुमार को 7,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
आज यहां यह खुलासा करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को जस्सल कॉलोनी, लुधियाना के निवासी विजय कुमार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त कर्मचारी ने उसकी मेडिकल रिपोर्ट की रसीद जारी करने के बदले 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पहले ही उससे 3,000 रुपये ले चुका है और शेष राशि की मांग कर रहा था।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद आर्थिक अपराध शाखा, लुधियाना रेंज की विजिलेंस ब्यूरो टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 7,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो की आर्थिक अपराध शाखा के थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे जांच जारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अड्डा झुंगियां से गढ़शंकर तक 5 अक्टूबर को 16 किमी पैदल रोष मार्च : डीसी के आदेशों के बावजूद दिन में टिप्परों के चलने का आरोप; 25 सितंबर को तैयारियों को लेकर होगी बैठक

गढ़शंकर। गढ़शंकर के बीत इलाके में डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर के आदेशों के बावजूद दिन के समय टिप्परों के सड़कों पर चलने के विरोध में 5 अक्टूबर को अड्डा झुंगियां से गढ़शंकर तक 16 किलोमीटर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में 29 जुलाई से श्रावण अष्टमी नवरात्र मेला शुरू : मेले के दौरान मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा

चिंतपूर्णी । शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में 29 जुलाई से श्रावण अष्टमी नवरात्र मेला शुरू होगा और मेला 8 अगस्त तक चलेगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। मेले के दौरान चिंतपूर्णी मंदिर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में दिन और रात के तापमान में आएगी गिरावट : कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश

चंडीगढ़ : पंजाब में सक्रिय होने जा रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम के मिजाज फिर बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने 31 जनवरी से तीन दिनों के लिए पंजाब में कुछ जगहों...
article-image
पंजाब

Sports Welfare Society’s 2nd

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 18 : Under the leadership of tournament organizer Satish Sangad, the Sports Welfare Society successfully held its Second Annual Badminton Tournament at Saffron City Colony. Players across various age groups...
Translate »
error: Content is protected !!