विदेश भेजने का झांसा देकर 42 लाख ठगी : महिला सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज 

by

विदेश भेजने का झांसा देकर 42 लाख ठगने के आरोप में तीन खिलाफ मामला दर्ज

सवेरा न्यूज़/रमा
गढ़शंकर, 2 सितंबर:  विदेश भेजने का झांसा देकर एक परिवार से 42 लाख रुआ ठगने के आरोप में गढशंकर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
    पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित अमरीक सिंह पुत्र वतन सिंह निवासी गांव कुकड़ मजारा थाना गढ़शंकर ने बताया कि मेरे दोनों बेटे तथा पुत्रवधू ऑस्ट्रेलिया जाना चाहते थे। उसने अपने दोस्त संदीप सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी गढ़शंकर से बात की तो उसने बताया कि उनका पड़ोसी संजीव कुमार पुत्र राज कुमार तथा उसकी पत्नी मेघा एजंटी का काम करते हैं। वह अक्टूबर 2024 में अपने दोस्त संदीप को साथ लेकर आरोपी एजेंट तथा उसकी पत्नी को घर मिले और बातचीत की। एजेंट संजीव कुमार ने आश्वासन दिया कि वह कानूनी तौर पर उसके बच्चों को ऑस्ट्रेलिया भेज कर एंट्री करवा देगा। इसके बदले उन्होंने पीड़ित परिवार से 54 लाख रुपए की मांग की और उनका सौदा 50 लख रुपए में तय हो गया। इस आ आरोपी ने सभी बच्चों के पासपोर्ट और जरूरी दस्तावेज देने तथा 50 लाख की पेमेंट से 12 लख रुपए एडवांस मांगे। उन्होंने  16 नवंबर 2024 को और 29 नवंबर 2024 को उनके खातों में पैसे डाल दिये और दोनों को 4.50  लाख रुपए नकद दोस्त संदीप के हाजिरी में भी उनके घर दिए। आरोपी संजीव कुमार ने तथा उसकी पत्नी मेघा ने 12 लख रुपए उनसे एडवांस पेमेंट लेने के पश्चात कहा कि 30 लाख रुपए हरदीप सिंह पेलिया तथा उसके लड़के आशु दोनों के सामने उन्होंने 16 जनवरी 2025 को उसके घर पहुंचा दिए जो उनके साथ ही बतौर एजेंट काम करता है। शेष 8 लाख रुपये बच्चे ऑस्ट्रेलिया पहुंचाने पर देने को कहा। पीड़ित अमरीक सिंह ने बताया के 16 जनवरी 25 को 30 लाख रुपए नगद संजीव कुमार के कहने मुताबिक हरदीप सिंह पेलिया तथा आशु को उनके घर जाकर अपने दोस्त संदीप की उपस्थिति में दिए जहां संजीव कुमार एजेंट भी उपस्थित था, तो उसने पैसे गिनने तथा पेमेंट की बातचीत करते की वीडियो बनाई जो सबूत के रूप में जरूरत पड़ने पर पेश करने की बात की। इस प्रकार आरोपियों ने प्लानिंग अनुसार उनसे 42 लाख रुपए ऑस्ट्रेलिया कानूनी तौर से भेजने का झांसा देकर वसूल कर लिए। आरोपियों ने उनके बच्चों को ऑस्ट्रेलिया की टिकट व वीजा दिखा कर 15 जनवरी 2025 को बुला लिया किंतु उसने बच्चों को ऑस्ट्रेलिया भेजने की बजाय थाईलैंड भेज दिया और वहां कुछ दिन होटल में रखने के पश्चात बेंगलुरु होटल में रखा फिर दिल्ली शिफ्ट कर दिया। बाद में पता लगा कि टिकटें और ऑस्ट्रेलिया का वीजा फर्जी थे। ऑस्ट्रेलिया का कोई वीजा या टिकट नहीं थी। इस तरह सभी आरोपियों ने हमसलाह होकर फर्जी कागज तैयार कर ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर उससे 42 लाख की ठगी की, जिसका प्रबंध उसने अपनी जमीन बेचकर तथा फसल की आमदन से किया था। इस शिकायत पर कार्यवाही करते हुए एसएसपी होशियारपुर द्वारा तफतीश कर थाना पुलिस गक को फॉरवर्ड कर मामला  दर्ज करने तथा तफतीश करने के हुमन पर कार्रवाई करते हुए गढ़शंकर पुलिस द्वारा आरोपी संजीव कुमार पुत्र राजकुमार निवासी आनंद एनक्लेव गांव भंमियां थाना गढ़शंकर,  मेघा पत्नी संजीव कुमार निवासी अनंद एनक्लेव गांव भंमियां तथा हरदीप सिंह पेलिया पुत्र जागीर सिंह निवासी वार्ड नंबर 11 बेगोवाल भुलत्थ रोड जिला कपूरथला के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 120 बी आईपीसी तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही आरंभ की है। इस संबंधी संपर्क करने पर डीएसपी गढ़शंकर जसप्रीत सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को पहले नोटिस भेजा जाएगा उसके पश्चात बनती कार्यवाही की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

टिप्पर माफिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी : बीत भलाई कमेटी और लोक बचाओ पिंड बचाओ संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में किया रोष प्रदर्शन

मृतक राजरानी के परिजनों को इंसाफ दिलाने और इलाके की मांगों को लेकर धरना दिया गढ़शंकर। बीते दिनों अड्डा झुंगियां में गांव भवानीपुर की महिला राजरानी की टिप्पर के नीचे आने से दर्दनाक मृत्यु...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस का 5 न्याय और 25 गारंटियों पर आधारित न्याय पत्र : सत्ता में आने पर अग्नि वीर स्कीम खत्म करने , गरीब परिवार की महिलाओं को एक लाख रुपये सालाना, जाति जनगणना, एमएसपी को कानूनी दर्जा देने की घोषणा

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज नई दिल्ली में कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने 5 न्याय और 25 गारंटियों पर आधारित अपने घोषणापत्र का नाम न्याय पत्र रखा...
article-image
पंजाब

पड़ोसियों में झगड़ा : तेजधार हथियारों से हमला कर एक व्यक्ति की कर दी हत्या, दूसरा भाई गभीर घायल

मोगा :  मोगा में पड़ोसियों में खूनी संघर्ष हुआ है। मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि इसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। विवाद गली में बाइक खड़ी (पार्क) करने को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विपक्षी मुख्यमंत्रियों ने अपने लोगों के साथ नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार कर किया अन्याय : पीयूष गोयल

नई दिल्ली : केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि विपक्ष शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शनिवार को नीति आयोग की बैठक में शामिल न होकर अपने लोगों के साथ अन्याय किया है। ...
Translate »
error: Content is protected !!