विदेश यात्रा संबंधी शिकायतों के लिए जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो बना नोडल प्वाइंट: गुरमेल सिंह

by

होशियारपुर, 24 दिसंबर:
विदेश यात्रा, विदेश में पढ़ाई व रोजगार संबंधी हो रही धोखाधड़ी संबंधी शिकायत दर्ज करवाने के लिए पंजाब सरकार की ओर से पंजाब प्रीवैंशन आफ ह्वयूमन स्मगलिंग एक्ट-2012, पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट-2014 के माध्यम से जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो होशियारपुर को नोडल प्वाइंट बनाया गया है।
जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास व प्रशिक्षण अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि रोजगार ब्यूरो में रजिस्टर्ड व अन रजिस्टर्ड ट्रैवल एजेंटों के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि विदेश यात्रा को लेकर धोखे का शिकार हुआ, कोई भी व्यक्ति अपनी लिखित शिकायत नोडल प्वाइंट जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो होशियारपुर, सरकारी आई.टी.आई. कांप्लेक्स, मल्टी स्किल डेवलेपमेंट ईमारत, पहली मंजिल में किसी भी कामकाज वाले दिन सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक अपने योग्य पहचान पत्र व दस्तावेजों के माध्यम से दर्ज करवा सकता है। उन्होंने बताया कि शिकायतों में योग्य दस्तावेज लगाए जाएं। उन्होंने बताया कि यदि कोई भी बिना लाइसेंस, अवधि पूरी कर चुका या अन रजिस्टर्ड ट्रैवल एजेंट, नोडल प्वाइंट के ध्यान में आता है तो उसके खिलाफ डिप्टी कमिश्नर व पुलिस विभाग की ओर से तुरंत कार्रवाई के अंतर्गत मामला दर्ज किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एफ.आई.आर दर्ज होने के बाद ट्रैवल एजेंट की सूचना तुरंत जिला प्रशासन की वैबसाइट पर डाल दी जाएगी ताकि इस संबंधी अन्यों को भी जागरुक किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अखिल भारतीय जनवादी स्त्री सभा का दो दिवसीय राज्य अधिवेशन गढ़शंकर में शुरू – पंजाब में जनवादी स्त्री सभा को और मजबूत करने की जरूरत : मरियम धावले

गढ़शंकर, 19 अगस्त।  अखिल भारतीय जनवादी स्त्री सभा का दो दिवसीय 13वां राज्य अधिवेशन आज गढ़शंकर में ग़दरी बीबी गुलाब कौर हाल, शहीद-ए- आज़म भगत सिंह की माता विद्यावती नगर में शुरू हुआ।  ...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरित ईधन को बड़े स्तर पर बढ़ावा देने का निर्णय : मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नवोन्मेषी विचारों के साथ जन-कल्याण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए अग्र-सक्रिय कदम उठाने के साथ जनता का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए नवोन्मेषी विचारों के साथ...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में मुलाजिमों और पेंशनरों ने निकाला रोष मार्च, सरकार विरोधी नारेबाजी

गढ़शंकर, 24 मई : पंजाब एवं केंद्र सरकार की मुलाजिम और पेंशनर विरोधी नीतियों के खिलाफ तथा पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों और पेंशनरों की जायज मांगों के प्रति अपनाए जा रहे गैर-जिम्मेदाराना रवैये के...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ संबंधी कार्यक्रम करवाया 

गढ़शंकर  ; खालसा कालेज में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के संबंध में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’...
Translate »
error: Content is protected !!