विदेशी छात्र को हमलावरों ने दौड़ा-दौड़ा कर मारा, हालत गंभीर : गुरु काशी यूनिवर्सिटी की हो गई बड़ी घटना

by

बठिंडा :  विदेशी छात्र पर हमला हुआ है। हमलावरों ने छात्र को बुरी तरह से मारा है। बठिंडा के तलवंडी साबो स्थित गुरु काशी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले विदेशी छात्र जिवेया लिरोय के साथ कुछ युवाओं ने बुरी तरह मारपीट की और उसे अधमरा कर आरोपी फरार हो गए।

घायल छात्र को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मारपीट में घायल हुआ छात्र जिवेया लिरोय जिम्बाब्वे का रहने वाला है। वह गुरु काशी यूनिवर्सिटी रेडियोलॉजी और इमेजिंग टेक्नोलॉजी में विज्ञान स्नातक (बी.एससी रिट) की पढ़ाई कर रहा है। घायल छात्र की पहचान उसके यूनिवर्सिटी के आईडी कार्ड से हुई है। हमलावरों ने उसपर हमला कर बुरी तरह घायल किया है। छात्र के नाक- मुंह से खून बह रहा था। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार जिवेया लिरोय बुधवार को अपने अन्य साथियों के साथ यूनिर्वसिटी के नजदीक था, तभी कार पर आए युवकों ने उस पर लोहे की रॉड एवं अन्य हथियारों से हमला कर दिया। मौके पर एकत्र लोगों के अनुसार हमलावरों ने विदेशी युवक के साथ बूरी तरह मारपीट की और उसे अधमरा करके मौके से फरार हो गए। लोगों ने बताया कि जब ज्यादा गिनती में लोग एकत्र हुए तो हमलावर अपनी गाड़ी एवं लोहे की रॉड छोड़कर फरार हो गए थे। घायल विदेशी छात्र को लोगों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

थाना तलवंडी साबो के इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह का कहना था कि वो पीड़ित एवं उसके साथियों के बयान दर्ज कर रहे हैं। घटना की पूरी जांच करने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा। प्राथमिक पुलिस जांच में पीड़ित युवक के साथियों ने बताया कि पिछले समय के दौरान यूनिर्वसिटी के सुरक्षा कर्मी के साथ पीड़ित युवक की किसी बात को लेकर बहस हुई थी। उन्होंने संदेह जाहिर किया है कि शायद सुरक्षा कर्मी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर उनके दोस्त पर हमला किया गया हो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 KG हेरोइन और 3 पिस्तौल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार : अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अमृतसर : अमृतसर पुलिस ने सरहद पार से नशीला पदार्थ और हथियार मंगवाकर पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से करीब 2...
article-image
पंजाब

सरकार डिजिटल के नाम पर आंगनवाड़ी वर्करों को परेशान करना बंद करे और राशन देने के लिए फेस आईडी से राशन बांटने की प्रक्रिया को किया जाए तुरंत बंद – लखविंदर कौर

नवांशहर। आंगनवाड़ी वर्कर यूनियन सीटू (पंजाब) की जिला शहीद भगत सिंह नगर महासचिव लखविंदर कौर उस्मानपुर के नेतृत्व में डिप्टी कमिश्नर अंकुरजीत सिंह के माध्यम से आंगनवाड़ी वर्कर यूनियन सीटू (पंजाब) ने आंगनवाड़ी वर्कर्स...
article-image
पंजाब , हरियाणा

बुलेट ट्रेन से दिल्ली-अमृतसर सिर्फ 2 घंटे में : प्रोजेक्ट को 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य

अमृतसर :  भारत सरकार ने दिल्ली और अमृतसर के बीच बुलेट ट्रेन सेवा शुरू करने का ऐलान किया है, जिससे यात्रा का समय केवल 2 घंटे में सिमट जाएगा। इस बुलेट ट्रेन के द्वारा...
article-image
पंजाब

राघव चड्ढा पहुंचे बाढ़ के कहर के बीच गुरदासपुर : राहत सामग्री बांटकर किया MD लैंड फंड से सहायता का एलान

गुरदासपुर। राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने शुक्रवार को जिला गुरदासपुर के दीनानगर और गुरदासपुर विधानसभा हलकों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत व बचाव कार्यों...
Translate »
error: Content is protected !!