विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, शिमला पहाड़ी, होशियारपुर के 10वीं के मेधावी छात्राओं ने लहराया परचम

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परिणाम में विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल की छात्रा हर्षिता ने 88.7% अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान, भावना ने 87.8% अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान तथा दीक्षा ने 87.6% अंक प्राप्त करके स्कूल का नाम रोशन किया। बच्चों की इस सफलता के पीछे उनकी मेहनत, लग्न और शिक्षकों का मार्गदर्शन रहा। स्कूल प्रबंधन, शिक्षक और अभिभावक सभी बच्चों की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं। स्कूल के प्रधान अनुराग सूद, सचिव डॉ. हर्षविंदर सिंह पठानिया, प्रधानाचार्या शोभा रानी, मनीषा जोशी ने बच्चों को और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने छात्रों को आगे ओर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सभी को भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणाम लाने का आशीर्वाद दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के पूर्व DGP मुस्तफा के बेटे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़े खुलासे : SIT जांच में जुटी

चंडीगढ़  ।  पंचकूला में पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। बता दें कि अकील की दाहिनी कोहनी...
पंजाब

पुलिस व गैंगस्टरों के बीच खरड़ नजदीक दाऊंमाजरा में मुठभेड़ : पुलिस ने 2 गैंगस्टरों को किया गिरफ्तार, एक गैंगस्टर घायल

मोहाली :  मोहाली में पुलिस व गैंगस्टरों के बीच खरड़ नजदीक दाऊंमाजरा में मुठभेड़ हुई है। जानकारी के अनुसार कुराली में कांग्रेस लीडर के घर के बाहर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोर्ट ने कहा कि प्रदर्शन के लिए जगह सुनिश्चित हो : मौलिक अधिकारों में संतुलन होना चाहिए, बल प्रयोग आखिरी विकल्प हो

चंडीगढ़  : किसान आंदोलन को लेकर मंगलवार को पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाई कोर्ट ने आदेश दिया है कि मौलिक अधिकारों में संतुलन होना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

500 करोड़ से ज्यादा संपत्ति के मालिक है बीजेपी प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु

चंडीगढ़ :  हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैप्टन अभिमन्यु नारनौंद विधानसभा सीट से मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया. उनकी गिनती प्रदेश के सबसे अमीर राजनेताओं में होती है....
Translate »
error: Content is protected !!