विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल होशियारपुर में एसबीआई द्वारा सेनेटरी पैड इंसीनरेटर और किट्स का वितरण

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : समाज कल्याण और महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) कार्यक्रम के तहत स्थानीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल , मॉल रोड होशियारपुर में सेनेटरी पैड इंसीनरेटर और सेनेटरी पैड किट्स प्रदान कीं। इस पहल का उद्देश्य किशोरियों में मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उनके सम्मान को सुनिश्चित करना तथा एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना है।

यह कार्यक्रम श्री कुंदन कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, आरबीओ-2 होशियारपुर के मार्गदर्शन तथा श्री प्रेम विश्वास मंगला, प्रबंधक मानव संसाधन, आरबीओ-2 होशियारपुर के समन्वय से आयोजित किया गया। दोनों अधिकारियों ने बैंक की सामाजिक उत्तरदायित्व भावना और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषयों पर जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर श्री कुंदन कुमार ने कहा, “एसबीआई सदैव समावेशी विकास में विश्वास रखता है। इस प्रकार की पहल से न केवल विद्यालय जाने वाली बालिकाओं की मूलभूत आवश्यकता पूरी होती है, बल्कि मासिक धर्म से जुड़े मिथकों को तोड़ने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने का भी प्रयास किया जाता है।”

श्री प्रेम विश्वास मंगला ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, “सेनेटरी पैड इंसीनरेटर और सेनेटरी किट्स प्रदान करने का उद्देश्य बालिकाओं की स्वच्छता, सुरक्षा तथा एक बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे किसी प्रकार की असुविधा या झिझक महसूस न करें।”

विद्या मंदिर संस्थान (रजिस्टर्ड) होशियारपुर के अध्यक्ष अनुराग सूद ने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का धन्यवाद किया । इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार शर्मा शाखा प्रबंधक , प्रोफ़ नजम रीयार, डायरेक्टर , फ्यूचर रेडी इंस्टिट्यूट , मनीषा जोशी , विजय कंवर ,मनीषा जोशी और मानवता वेलफेयर सोसाइटी से यश करण सिंह आदि गणमान्य उपस्थित थे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Dr. Surjit Aerry and Dr.

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 11 : The Maa Annapurna Ration Distribution Society organized its 131st monthly ration distribution ceremony at Shri Rajiv Dixit Gaushala, where ration supplies were distributed to 34 underprivileged families. Renowned physician Dr. Surjit...
article-image
पंजाब

पराली को आग लगाने की घटनाओं में पिछले वर्ष के मुकाबले जिले में अब तक आई 77 प्रतिशत गिरावट: कोमल मित्तल

गांव नरियाला के किसान हरविंदर सिंह ने सुपर सीडर के मदद से 100 एकड़ में पराली को बिना आग लगाए की गेहूं की बिजाई होशियारपुर, 05 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि...
article-image
पंजाब

BCA छात्रा का गर्भपात फिर मौत: आरोपी पास्टर फरार, पास्टर की बहन व भाई पर शिकंजा

गुरदासपुर :  बीसीए छात्रा से रेप के मामले में फरार पादरी जश्न गिल की बहन को पुलिस ने मोहाली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान मोहाली जिले के खरड़ निवासी मार्था के...
article-image
पंजाब

मंदिर में एक महिला श्रद्धालु की कथित तौर पर एक व्यक्ति ने की हत्या

कपूरथला, 19 दिसंबर :  पंजाब के कपूरथला जिले के एक मंदिर में एक महिला श्रद्धालु की कथित तौर पर एक व्यक्ति ने हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के...
Translate »
error: Content is protected !!