विद्यार्थियों के लिए हर हफ्ते हों मेंटोरशिप सेशन : प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल

by
औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक में वीसी ने दिए निर्देश
रोहित भदसाली।  हमीरपुर 01 अक्तूबर। डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने नेरी स्थित औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय के शिक्षकों को हर सप्ताह संस्थान के विद्यार्थियों के लिए मेंटोरशिप सेशन आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को महाविद्यालय की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति ने कहा कि मेंटोरशिप सत्रों के आयोजन से विद्यार्थियों को संस्थान में शिक्षण एवं अनुसंधान के लिए अच्छा एवं सौहार्दपूर्ण माहौल मिलेगा तथा यहां रैगिंग जैसी समस्या भी उत्पन्न नहीं होगी।
प्रो. चंदेल ने कहा कि नौणी विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध किसी भी महाविद्यालय में पिछले लगभग डेढ़ दशक के दौरान रैगिंग का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। इसके लिए सभी फैकल्टी मैंबर्स और विद्यार्थी बधाई के पात्र हैं। नेरी महाविद्यालय में किसी भी तरह की रैगिंग को रोकने के लिए एंटी रैगिंग कमेटी और एंटी रैगिंग स्क्वैड द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना करते हुए कुलपति ने कहा कि मात्र 13 वर्षाें के सफर में ही इस संस्थान ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अभी यहां विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कोर्सों में 768 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनमें लगभग 70 प्रतिशत छात्राएं हैं।
उन्होंने छात्र प्रतिनिधियों से विशेष अपील करते हुए कहा कि रैगिंग और नशे जैसी बुराइयों को रोकने में विद्यार्थियों की भूमिका भी बहुत ही महत्वपूर्ण है। कुलपति ने कहा कि संस्थान एवं हॉस्टल के परिसरों में या इनके आस-पास किसी भी तरह की घटना पर सबसे पहले तुरंत संस्थान के संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जाना चाहिए, ताकि वे त्वरित कदम उठा सकें।
इस अवसर पर महाविद्यालय के डीन प्रो. धर्मपाल शर्मा ने कुलपति, विश्वविद्यालय के अधिकारियों, एंटी रैगिंग कमेटी के सदस्यों और छात्र प्रतिनिधियों का स्वागत किया तथा महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। एंटी रैगिंग स्क्वैड के अध्यक्ष डॉ. विकास शर्मा ने रैगिंग रोकने के लिए किए गए आवश्यक प्रबंधों तथा इससे संबंधित विभिन्न जागरुकता कार्यक्रमों की जानकारी दी।
एंटी रैगिंग कमेटी के सदस्य के रूप में उपस्थित एसडीएम संजीत ठाकुर, डीएसपी नितिन चौहान और अन्य सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे। नौणी विश्वविद्यालय के कुलसचिव नरेंद्र चौहान, अधिष्ठाता (छात्र कल्याण) डॉ. केके रैणा ने भी बैठक में वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। बैठक में डॉ. बीएस डोगरा, डॉ. शशि शर्मा, डॉ. स्नेह शर्मा, अन्य अधिकारी तथा छात्र प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एक से 4 मार्च तक आयोजित होगा सुजानपुर का राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव : मेले में इस बार शामिल की जाएंगी नई गतिविधियां : कैप्टन रणजीत सिंह

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने जिला एवं उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ की बैठक उपसमितियों का गठन करके अधिकारियों को सौंपी विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी एएम नाथ।  सुजानपुर 29 जनवरी। ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टे जैसे गंभीर मादक पदार्थ में संलिप्ता पाए जाने पर होगा सामाजिक बहिष्कार

विकासखंड चंबा के तहत काथला गांव के काली माता महिला मंडल ने लिया निर्णय एएम नाथ। चंबा : विकासखंड चंबा के अंतर्गत ग्राम पंचायत द्रमण के तहत गांव काथला के काली माता महिला मंडल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2047 तक जीवित रहें और विकसित भारत को देखें, पीएम मोदी के खिलाफ अमर्यादित बयान के लिए शाह ने की खड़गे की आलोचना

नई दिल्ली।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार  को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उनके बयान की कड़ी आलोचना की. शाह ने कहा कि खड़गे...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंबा के अजय शर्मा बने टीसीएल क्रिकेट लीग चंडीगढ़ के चीफ सिलेक्टर ; चंबा सहित प्रदेश के लिए गर्भ की बात

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल जिला चंबा से संबंध रखने वाले अजय शर्मा ट्राइसिटी क्रिकेट लीग चंडीगढ़ के चीफ सिलेक्टर नियुक्त किए गए हैं। अजय शर्मा ने बताया यह लीग 2 जून से चंडीगढ़...
Translate »
error: Content is protected !!