विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट व मैडल बांटे : शिरोमणी कमेटी के धार्मिक परीक्षा पास करने वाले

by

गढ़शंकर। शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा लिए गए धार्मिक परीक्षा पास करने वाले बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज के विद्यार्थियों को प्रिंसीपल डा. बलजीत सिंह द्वारा सर्टिफिकेट व मैडल दिए गए। इस दौरान प्रिंसीपल डा. बलजीत सिंह ने कहा कि शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा अपने स्कूलों के कालेजों के विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ धार्मिक शिक्षा भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा ली जाती धार्मिक परीक्षा में गुरबाणी-गुरएतिहास व सिख एतिहास पर रहित मरियादा के दो अलग-अलग पेपर लिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों पेपरों के 200 अंकों में से 66 अंक प्राप्त करने वालों को सर्टिफिकेट, 60 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मैडल व 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को वजीफा दिया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट व मैडल वितरण करते हुए भविष्य में और भी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर धार्मिक अध्यापक अमृतपाल सिंह भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

पंजाब फतह की तैयारी में BJP: 16 नेताओं की एंट्री तय, अकाली जत्थेबंदियों से गठजोड़ की रणनीति

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी राजनीतिक रणनीति पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। सत्ता तक पहुंचने के लक्ष्य के साथ भाजपा प्रदेश...
article-image
पंजाब

बच्ची को लगी गोली -अचानक सिर से बहने लगा खून… पतंगबाजी देख रही थी मासूम मां के साथ घर की छत पर

लुधियाना :   गोली चलने से एक बच्ची घायल हो गई। दरअसल लोहड़ी की मस्ती में चारों तरफ डीजे बजे रहे थे। जगह-जगह ऊंची आवाज के गानों के बीच हुल्लड़बाजों की भी मौज रही। इसी...
article-image
पंजाब

10,031 सरपंचों और पंचों को मुख्यमंत्री भगवंत ने दिलाई शपथ : गांवों को नशामुक्त और हराभरा बनाना – मुख्यमंत्री भगवंत मान

 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के सभी चुने हुए सरपंचों और पंचों का स्वागत किया। उन्होंने 19 जिलों के 10,031 सरपंचों और 81,805 पंचों को शपथ...
Translate »
error: Content is protected !!