विद्यार्थियों जीवन में  शिक्षा के साथ  सह शैक्षणिक गतिविधियों भी ज़रूरी : आवासीय आयुक्त रितिका जिंदल

by
एएम नाथ। पांगी :    आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल ने आज जीमनेजियम हाल किलाड़ में, घाटी के विद्यार्थियों में सह शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने व विद्यार्थियों के सर्वांगीन विकास के लिए आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरखत की।
आवासीय आयुक्त ने विद्यार्थियों को जीवन में खेल व अन्य सह शैक्षणिक गतिविधियों की महत्वता के बारे में बताया, उन्होंने कहा की हमें शिक्षा के साथ साथ अन्य गतिविधियों जैसे खेल कूद, संगीत, नृत्य, कला आदि को भी अपनी दिनचर्या का भाग बनाना चाहिए। खेल कूद गतिविधियां हमें अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते है वहीं अन्य गतिविधियां हमारे कौशल विकास को बढ़ाने में सहायक होती हैं व हमें मानसिक तोर से भी स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। उन्होंने बताया की विद्यार्थी शैक्षणिक क्षेत्र के अलवा अन्य क्षेत्रों में भी अपना उज्वल भविष्य बना सकते।
इस दौरान आवासीय आयुक्त ने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों के अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए बच्चों को उनकी रूचि अनुसार भविष्य चूनने में सहयोग व प्रोत्साहन देने की बात कही।उन्होंने अभिभावकों से आवाहन किया की वह बच्चों को अपना भविष्य स्वयं चुनने की आजादी दें। इस दौरान भगवान दास, प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलाड़ व ललित नारायण शर्मा सहायक अनुसन्धान अधिकारी पांगी द्वारा भी बच्चों को सम्बोधित किया गया।
इस दौरान घाटी में सह शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के अंतर्गत बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रहे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलाड़ के विद्यार्थि व उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले की तैयारियों को लेकर DC रेपसवाल ने  व्यवस्थाओं का लिया  जायजा 

एएम नाथ। चंबा, 25 जुलाई : अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2024  के तहत उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान में मेले के सफल आयोजन को लेकर  की जा रही विभिन्न तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीबीपी के सहयोग से प्रदेश में सीमा पर्यटन को दिया जाएगा बढ़ावा: मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के उत्तरी सीमांत मुख्यालय देहरादून के सीमांत कमांडर संजय गुंज्याल ने भेंट की। बैठक के दौरान प्रदेश के...
हिमाचल प्रदेश

शहीद धर्मेंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर धारड़ी का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, विद्यार्थियों ने रचा कीर्तिमान

पट्टा मेहलोग, 11 मई (तारा) : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं व जमा दो कक्षाओं के परीक्षा परिणामों में शहीद धर्मेंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर धारड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद दिवस पर उपायुक्त कार्यालय में दो मिनट का मौन, शहीदों को किया नमन

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में शहीद दिवस के अवसर पर आज उपायुक्त कार्यालय परिसर में अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर देश के अमर शहीदों को...
Translate »
error: Content is protected !!