विद्यार्थियों में रचनात्मकता और राष्ट्रभक्ति जरूरी: डॉ. जनक राज

by

होली के एकलव्य विद्यालय में ‘विकसित भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता, विधायक डॉ. जनक राज ने विजेताओं को किया सम्मानित

कहा, विकसित भारत हर नागरिक का संकल्प

एएम नाथ। होली : भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का प्रत्येक नागरिक इसमें अपनी भूमिका निभाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, रचनात्मकता और राष्ट्रभक्ति को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। वह होली स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में आयोजित ‘विकसित भारत’ विषयक चित्रकला प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
डॉ. जनक राज ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं। इन्हीं में से आगे चलकर वैज्ञानिक, शिक्षक, चिकित्सक और विभिन्न क्षेत्रों में देश का नेतृत्व करने वाले नागरिक निकलेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को उचित मंच और प्रोत्साहन मिलना आवश्यक है।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक भारत जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए। डॉ. जनक राज ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 3,100 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 2,100 रुपये तथा तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 1,100 रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति और हिमाचली लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने विधायक डॉ. जनक राज का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कढ़ू नाला हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

पांगी में मानसून प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, जनसमस्याएं भी सुनीं साच में गर्ल्स हॉस्टल और बुनियादी सुविधाओं पर दिए आवश्यक निर्देश एएम नाथ। चंबा (पांगी) :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने शनिवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव : चंबा के भटियात में 4 स्कूल 48 घंटे के लिए बंद

बैजनाथ । हिमाचल के चंबा स्थित भटियात के सरकारी स्कूल में दो छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाडी में 10वीं और 11वीं की 2 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जन्म दिन पर ग्रिफ्तारी …शराब घोटाला : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे को ईडी ने किया गिरफ्तार : बघेल बोले- यह जन्मदिन का तोहफा दिया

रायपुर  |  छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाला मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोगों के लिए जल्द खोल दी जाएगी ढली टनल, मिलेगी जाम से मुक्ति : अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने किया चम्याणा, भट्टाकुफर, ढली का दौरा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

शिमला 20 अगस्त – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और लोक निर्माण एवं युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज चम्याणा का दौरा किया और अस्पताल सड़क को जल्द...
Translate »
error: Content is protected !!