विधवाओं को बांटे 1,53000 के राशन बैग

by

रोहित  जसवाल। ऊना : हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा अमोदिनी प्रकल्प के तहत मेहनतकश पात्र विधवाओं के लिए रविवार को बचत भवन ऊना में फ्री राशन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक ओपी रतन उपस्थित हुए,जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त एडिशनल सेके्रटरी प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड यशपाल ठाकुर ने की।

कार्यक्रम में समाजसेवी राजपाल रतन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके पश्चात हिमोत्कर्ष महिला मंच की सदस्यों ने वंदे मातरम् प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ओपी रतन ने कहा कि समाज के साधन संपन्न लोगों को जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। इससे समाज के हर वर्ग को आगे बढऩे का समान अवसर मिल पाएगा।

उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष संस्था लंबे अर्से से समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। परिषद के संस्थापक स्वर्गीय कंवर हरि सिंह ने लोगों को समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने की प्रेरणा दी तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलकर अब जिला ऊना में भी अनेक संस्थाए समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार के क्षेत्र में स्थापित करने के लिए उच्च शिक्षा व व्यवसायिक शिक्षा बेहद जरुरी है। वहीं इस दौरान 68 विधवाओं 1,53000 राशन के बैग बांटे गए। वहीं इसी दौरान छात्र-छात्राओं की आर्थिक सहायता कर समाज के लिए पुनीत कार्य किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सब्जी मंडी के पास व्यक्ति का शव मिलने से लोगों में दहशत का माहौल

गढ़शंकर।शहर और उसके आसपास युवकों के शव मिलने से गढ़शंकर कस्बे के लोगों में दहशत का माहौल है। कुछ दिन पहले शाहपुर घाटी में नंगल की ओर जाने वाली सड़क पर एक युवक का...
article-image
पंजाब

गुस्साए कर्मचारियों ने बजट की प्रतियां फूंक कर मुलाजिमों ने रोष जताया

गढ़शंकर : प्रदेश सरकार के पहले ही बजट में पंजाब के मुलाजिमों की पुरानी पैंशन बहाल करने की जायज मांग तथा मुलाजिमों की अन्य वित्तीय मांगों संबंधी कोई जिक्र न होने के विरोध में...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘हाथ पर सिरिंज का एक निशान.’, पूर्व DGP के बेटे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या-क्या?

चंडीगड़ : पंजाब के पूर्व DGP (ह्यूमन राइट्स) मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। अकील के दाहिने हाथ पर कोहनी से करीब 7 सेंटीमीटर नीचे...
article-image
पंजाब

मां की हो चुकी थी हत्या – विदेश से बेटा करता रहा फोन…. घर से 35 तोले सोना, 5000 यूरो व 2.5 लाख गायब

फगवाड़ा :  गांव हरदासपुर में महिला सरपंच की सास का संदिग्ध हालात में घर से शव बरामद हुआ है। मृतक महिला के सरपंच पति बेटे ने लूट के बाद मां की हत्या का आरोप...
Translate »
error: Content is protected !!