विधान सभा चुनावों में चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों के खर्चे की सीमा बढ़ा कर 40 लाख रुपए की: हिमांशु जैन

by

नोडल अधिकारी एक्सपेंडीचर मानिटरिंग ने अकाउंट टीम व सहायक खर्चा आब्जर्वरों को दी ट्रेनिंग
होशियारपुर, 10 जनवरी: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) कम- नोडल अधिकारी एक्सपेंडीचर मानिटरिंग हिमांशु जैन ने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग की ओर से आगामी विधान सभा चुनाव -2022 के दौरान चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों के खर्चे पर तीखी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि आयोग की ओर से हाल ही में विधान सभा चुनावों के मद्देनजर पंजाब में उम्मीदवार के खर्चे की सीमा बढ़ा कर अधिकतर 40 लाख रुपए कर दी है। इससे ज्यादान खर्च करने पर उम्मीदवार के खिलाफ नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जा सकती है। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में विधान सभा चुनाव के मद्देनजर अकाउंट टीमों व सहायक खर्चा आब्जर्वरों को ट्रेनिंग देने के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों की ओर से किए जाने वाले खर्चे पर निगरानी रखने के लिए जहां चुनाव आयोग की ओर से विशेष खर्चा आब्जर्वर भेजे जाएंगे वहीं स्थानीय स्तर पर भी टीमें गठित की गई है।
नोडल अधिकारी हिमांशु जैन ने इस दौरान चुनावी स्टाफ को चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों के खर्चे के रिकार्ड को मेनटेन करने संबंधी हिदायत देते हुए बताया कि जिला स्तर पर चुनावी खर्चे की निगरानी के लिए जिला स्तरीय एक्सपेंडीचर मानिटरिंग टीम स्थापित की गई है। उन्होंने ट्रेनिंग के दौरान टीम सदस्यों को आदर्श चुनाव आचार संहिता संबंधी ध्यान में रखने वाली बातें और नियमों बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिए कि राजनीतिक पार्टियों के खर्च की निगरानी संबंधी बनाईं गई कमेटियां अपना काम निष्पक्षता व तनदेही के साथ करें। उन्होंने चुनावी स्टाफ का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि उनको गर्व महसूस करना चाहिए कि वे चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने समूह अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी तालमेल और योजनाबद्ध तरीके से ड्यूटियां निभाएं। इस मौके पर तहसीलदार चुनाव हरमिंदर सिंह, कानूनगो दीपक कुमार भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दोषी करार, 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का जुर्माना, अंसारी व अफजाल के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं : एमपी एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के मामले में

गाजीपुर : गाजीपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के मामले में दोषी करार देते हुए दस साल की सजा सुनाई है। साथ ही पांच लाख का जुर्माना भी लगाया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रधानमंत्री मोदी का ऐतिहासिक निर्णय—महिलाओं को मिलेगा 33% राजनीतिक प्रतिनिधित्पुव : पुष्पिंदर कौर

अब भागीदारी नहीं, प्रतिनिधित्व का समय—अधिनियम को जल्द लागू करे सरकार बद्दी, 12 अप्रैल : भटोली कलां से पूर्व बीडीसी मेम्बर एवम दून की वरिष्ठ भाजपा नेत्री पुष्पिंदर कौर ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम...
article-image
पंजाब

Trees for Vastu Remedies: Plant

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/June 13 : Trees and plants are nature’s priceless treasures: they provide life-sustaining air and, if planted in the correct directions, can also invite the blessings of planetary deities, says internationally renowned...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार कर रही केवल ड्रामेबाजी : जाखड़

चंडीगढ़। पंजाब सरकार पर तंज कसते हुए भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार ड्रामेबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि इस संबंध में उसने...
Translate »
error: Content is protected !!