विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 13 जनवरी को करेंगे राजकीय महाविद्यालय सिहुंता के भवन का शिलान्यास

by

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12 जनवरी को शाम 7:00 बजे सिहुंता पहुंचेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 13 जनवरी को प्रातः 11:30 बजे राजकीय महाविद्यालय सिहुंता के भवन का शिलान्यास करने के पश्चात 12:30 बजे शिव दयालु मंदिर कमेटी सिहुंता द्वारा आयोजित लोहड़ी त्योहार उत्सव में शामिल होंगे, इसके पश्चात बाद दोपहर 2:30 बजे उनके द्वारा देहरा खड्ड से कल्याणा (ग्राम पंचायत खरगट) तक बनने वाली संपर्क सड़क का भूमि पूजन किया जाएगा। 14 जनवरी को प्रातः 11:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष द्वारा देहरा खड्ड से समोट तक, 12:30 बजे गांव बाडी धार (ग्राम पंचायत खडेट) के लिए बनने वाली संपर्क सड़क तथा बाद दोपहर 2:30 बजे जजरी मोड़ से सम्मा दा बासा तक बनने वाली संपर्क सड़क का भूमि पूजन किया जाएगा। कुलदीप सिंह पठानिया 15 जनवरी को प्रातः 11:00 बजे दुर्गेई घटटू से बुर्जा (ग्राम पंचायत रायपुर) तक बनने वाली संपर्क सड़क का भूमि पूजन करने के पश्चात चंबा के लिए रवाना होंगे। 16 जनवरी को विधानसभा अध्यक्ष जिला मुख्यालय चंबा में प्रातः 10:30 बजे जिला जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के उपरांत दोपहर 1:00 बजे चंबा से अमृतसर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहींः वीरेंद्र कंवर,

ऊना: विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य पर आज स्वास्थ्य केद्र थानाकलां में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम : ISIS समर्थक को किया गिरफ्तार

वाशिंगटन : अमेरिका में न्यू ईयर ईव के मौके पर एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को एफबीआई और स्थानीय एजेंसियों ने समय रहते नाकाम कर दिया। अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, नॉर्थ कैरोलिना के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

31 अगस्त क़ो भुत गिरी मंदिर में मनाई जाएगी राधा अष्टमी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिव मन्दिर विकास समिति व महिला मण्डल मंदिर की संगत की और से राधा अष्टमी पर्व मनाया जा रहा है इस उपलक्ष्य में होशियारपुर ऊना रोड पर स्थित भुत गिरी मंदिर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जसाई स्कूल के वार्षिक उत्सव में मेधावी बच्चों को किया सम्मानित : राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में करेगी व्यापक सुधार: आरएस बाली

नगरोटा, धर्मशाला 01 दिसंबर। राज्य सरकार पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार की योजना...
Translate »
error: Content is protected !!