विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12 फरवरी से भटियात प्रवास पर रहेंगे

by
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट के भवन निर्माण के लिए 14 फरवरी को रखेंगे आधारशिला
एएम नाथ। चंबा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12 फरवरी से भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 12 फरवरी को ग्राम पंचायत अवांह तथा होवार में पुस्तकालय का शुभारंभ करने के साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष 13 फरवरी को ग्राम पंचायत रायपुर के तहत मराड गांव के लिए संपर्क मार्ग निर्माण की आधारशिला रखने के पश्चात साँय मनहोता गांव में लाइब्रेरी का शुभारंभ भी करेंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया अपने प्रवास कार्यक्रम की निरंतता में 14 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट के भवन निर्माण की आधारशिला रखेंगे। इसके पश्चात वह ग्राम पंचायत टुंडी के तहत भराड़ी- कुरला संपर्क मार्ग निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष 15 फरवरी को सुबह चंडीगढ़ प्रस्थान करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य सेवाओं पर ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित : 3 मार्च को पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस खंड बगस्याड के 132 बूथों पर होगा आयोजन- एसडीएम गोहर

गोहर, 22 फरवरी : स्वास्थ्य सेवाओं पर ब्लाक टास्क फोरस की बैठक उपमंडलीय कार्यालय में उपमण्डल अधिकारी नागरिक लक्ष्मण सिंह कनेट अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । इस बैठक में खण्ड चिकित्सा अधिकारी बगस्याड डॉ....
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप के सांसद संजय सिंह की जमानत याचिका खारिज

नई दिल्लीः दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को शुक्रवार को झटका लगा। राउज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह की जमानत याचिका खारिज कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चार लोगों की हत्या : नशे के लिए पैसे न मिलने पर युवक ने पिता, मां ,बहन और दादी की हत्या

नई दिल्ली। दिल्ली के पालम इलाके में एक व्यक्ति ने नशे के लिए पैसे न मिलने पर मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी। आरोपी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पारंपरिक हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति-चिह्न भेंट कर मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया सम्मानित

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राजभवन में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार मुलाक़ात कर उन्हें पारंपरिक हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही,...
Translate »
error: Content is protected !!