विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सार्वजनिक पुस्तकालय मनहुता का किया लोकार्पण – ग्राम पंचायत मनहुता में बनेगा विश्राम गृह 50 लाख की राशि होगी व्यय

by
एएम नाथ। चंबा, (चुवाड़ी) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत मनहुता के कार्यलय भवन में सार्वजनिक पुस्तकालय का लोकार्पण किया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने यहां आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इंटरनेट सुविधा से युक्त यह पुस्तकालय विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए महत्वपूर्ण होगी।
इसमें पुस्तकों एवं कंप्यूटर तथा अन्य सुविधाओं पर लगभग 10 लाख की राशि व्यय की गई है।
साथ में उन्होंने कहा कि गत दो वर्षों के दौरान भटियात विधानसभा क्षेत्र में पांच पुस्तकालय खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत टुंडी में भी जल्द पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
उन्होंने ये भी कहा कि गुणात्मक शिक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं ।
उन्होंने मनहुता ग्राम पंचायत में 50 लाख की राशि से निर्मित होने वाले विश्राम गृह भवन की भी घोषणा की।  कुलदीप सिंह पठानिया ने दलियां बांई-करूंगा, सयूंण-रायपुर तथा, गुफा नाला-बैला संपर्क सड़क मार्ग के निर्माण कार्यों को भी जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने स्थानीय पंचायत प्रधान द्वारा रखी गई मांगों को सहानुभूति पूर्वक पूरा करने का भी आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में उपमंडल अधिकारी नागरिक (एसडीएम) पारस अग्रवाल ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे युवाओं तथा विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने विशेष कर विद्यार्थियों से नशे के दलदल से दूर रहने तथा सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों की भी जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी राजीव कौशल, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन ,अधिशासी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर, विद्युत पंकज राठौर, लोक निर्माण विभाग नरेन्द्र चौधरी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रैडक्रॉस सोसाइटी ने 10 और टीबी मरीज लिए गोद, डीसी हेमराज बैरवा ने सौंपी पोषण किट्स

हमीरपुर 23 अक्तूबर। जिला हमीरपुर को टीबी मुक्त बनाने के लिए जिला रैडक्रॉस सोसाइटी ने एक बार फिर विशेष पहल करते हुए 10 टीबी रोगियों को गोद लेकर इनका सही पोषण सुनिश्चित करने तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कोरोना से निपटने के लिए आवश्यक कार्यबल और मशीनरी को तैयार रखने के दिए निर्देश

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को राज्य में कोरोना के मामलों पर कड़ी निगरानी रखने और इनमंे किसी भी तरह की संभावित वृद्धि की स्थिति से निपटने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी योजनाओं के प्रचार के लिए स्वयं फील्ड में उतरे सुनील शर्मा बिट्टू : हमीरपुर बाजार में बांटी प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों की प्रचार सामग्री

हमीरपुर 18 जनवरी  :     प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और एक वर्ष की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू वीरवार को कांग्रेस पदाधिकारियों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्पीकर पठानिया पर मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के आरोप लगा बीजेपी विधायक हंसराज ने के खिलाफ चुनाव आयोग को की शिकायत

एएम नाथ। शिमला :  बीजेपी विधायक हंसराज ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत करते हुए आचार संहित उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। संवैधानिक पद पर रहते हुए मंडी...
Translate »
error: Content is protected !!