विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव 

by
कुलदीप सिंह पठानिया 1 मई को नव स्तरोन्नत राजकीय उच्च विद्यालय सुमात्र का करेंगे लोकार्पण
एएम नाथ। चंबा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव हुआ है ।  विधानसभा अध्यक्ष के संशोधित प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 27 अप्रैल से 04 मई तक चंबा प्रवास पर रहेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष के 28 अप्रैल को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। वह 28 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे ढूंढियारा बंगला में ककिरा-समलेऊ सेक्टर के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया 29 अप्रैल को रायपुर में परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण कल्याण परिषद भटियात की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।
विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 1 मई को नव स्तरोन्नत किए गए राजकीय उच्च विद्यालय सुमात्र का लोकार्पण करने के पश्चात जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया अपने प्रवास की निरंतरता में 2 मई को चुवाड़ी सेक्टर के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंढोर नाग मंदिर परिसर तथा 3 मई को जनजातीय भवन सिहुंता में सिहुंता सेक्टर के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष 4 मई को सिहुंता से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा बालू पुल के पास मिला नवजात ​शिशु का शव, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

एएम नाथ। चंबा :   जिला चंबा में शुक्रवार को एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया हुआ है। पुलिस ने नए पुल के समीप एक नवजात ​शिशु का शव बरामद किया गया है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रति गृह मंत्री अमित शाह द्वारा उपयोग किए शब्दों की कड़ी निंदा करते हुए अमित शाह का पुतला फूंका

गढ़शंकर। जनसंगठनों कार्यकर्ताओं ने अड्डा झुंगियां में बीनेवाल के चौक में एकत्रित होकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रति गृह मंत्री अमित शाह द्वारा उपयोग किए शब्दों की कड़ी निंदा करते हुए केंद्र सरकार से अमित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरभूमि की रग-रग में है देशभक्ति : जयराम ठाकुर

सुजानपुर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने साझा किए सैन्य सम्मान के भाव कहा, ​प्रथम परमवीर चक्र से लेकर कारगिल तक, सीमाओं की रक्षा में हिमाचल का योगदान बड़ा सैनिकों के प्रति कृतज्ञता...
Translate »
error: Content is protected !!