विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 6 जून से चंबा प्रवास पर

by
एएम नाथ। चम्बा  : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 6 जून से चंबा प्रवास पर रहेंगे।
विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 6 जून को सांय समोट एवं 7 जून को हार में आयोजित होने वाले छिंज मेला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। कुलदीप सिंह पठानिया 8 जून को द न्यूज़ रडार चैनल के सौजन्य से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जिला चंबा के 10वीं तथा 12वीं कक्षा बोर्ड की मेरिट सूची में आने वाले मेधावी विद्यार्थियों को शाइनिंग स्टार अवॉर्ड प्रदान करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष 9 जून को बचत भवन चंबा में बैंकर कमेटी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कुलदीप सिंह पठानिया 10 जून को सिहुंता में छिंज मेला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे तथा 11 को राताडी में गुरु रविदास महासभा के सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

छुट्टी पर घर आए CRPF के इंस्पेक्टर की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत

एएम नाथ। शिमला : जोगिंद्रनगर : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान इंस्पेक्टर ज्ञान चंद का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ विकास खंड चौंतड़ा के मोक्षधाम में हुआ। इस दौरान...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

518 ग्राम हेरोइन और डिजीटल कंडे सहित युवक ग्रिफ्तार : आई 20 कार और एक मोबाइल भी कब्जे में पुलिस ने लिया

|गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने एक युवक को 518 ग्राम हेरोइन और डिजीटल कंडे सहित ग्रिफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। इसके इलावा आरोपी का आई 20 कार और एक मोबाइल भी कब्जे में...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

सांसद मनीष तिवारी ने कानूनी भाईचारे को 5 ई-गोल्फ कार्टस की भेंट

लोगों को न्याय दिलाने में कानूनी भाईचारे की अहम भूमिका चंडीगढ़, 27 नवंबर: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अपने संसदीय कोटे से जारी ग्रांट के तहत खरीदी गई पांच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्रग माफिया पर कसेगा शिंकंजा : NDPS एक्ट की धारा-37 में संशोधन करने और कड़ा बनाने के लिए विधेयक पारित, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सदन में यह विधेयक किया पेश

शिमला : हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार ने एनडीपीएस एक्ट की धारा-37 में संशोधन करने और इसे और इसे कड़ा बनाने के लिए विधेयक पारित किया गया है। इस विधेयक में नशे के कारोबार...
Translate »
error: Content is protected !!