विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने स्वयं संभाली मेजबानी की कमान

by

एएम नाथ। धर्मशाला : धर्मशाला स्थित तपोवन विधानसभा भवन में 30 जून व 1 जुलाई, 2025 को आयोजित होने वाले राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन भारत क्षेत्र ॥ की मेजबानी की कमान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने खुद संभाल ली है।

पठानिया पिछले कल तैयारियों का जायजा लेने के लिए शिमला से गत सायं धर्मशाला पहुँचे। उन्होंने आयोजन स्थल पर हर जगह का स्वयं निरिक्षण किया तथा हर व्यवस्था समुचित हो सभी को दिशा-निर्देश दिए।
पठानिया ने 30 जून व 1 जुलाई को विधानसभा परिसर तपोवन में आयोजित होने वाले दोपहर के भोज के लिए बैठने की व्यवस्था तथा परोसे जाने वाले व्यंजनों का भी चयन किया। गौरतलब है कि हि. प्र. पर्यटन विकास निगम के पास भोजन तैयार करने तथा परोसने का जिम्मा सौंपा गया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने सदन के अन्दर बैठने की व्यवस्था को भी अन्तिम रूप दिया तथा सदन के अन्दर साफ- सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने विशिष्ट अतिथियों को सम्मेलन के दौरान तपोवन भवन में आबंटित कक्ष का भी निरिक्षण किया तथा सभी कक्ष में इंटरनेट सुविधा तथा वातानुकूल सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
पठानिया ने आज विशिष्ट अतिथियों के ठहरने की जगहों का भी दौरा कर निरिक्षण किया। गौरतलब है कि लोकसभा अध्यक्ष, राज्य सभा के उप सभापति तथा सभी राज्यों के विधान सभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व उनके साथ आ रहे मुख्य सचेतक, उप मुख्य सचेतक तथा विधायकगण होटल धर्मशाला में ठहर रहे हैं जबकि अन्य अतिथि होटल इन्द्रप्रस्थ में ठहरेंगे।
पठानिया ने दोनो होटल के प्रबन्धकों को अतिथियों के स्वागत तथा ठहरने में कोई कठिनाई न हो के निर्देश दिए तथा उत्तम सेवाएं मुहैया करवाने को कहा। इस अवसर पर पठानिया ने जिला प्रशासन को यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने तथा किसी भी तरह के व्यवधान को दूर करने के निर्देश दिए।
लोकसभा अध्यक्ष एवं राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ भारत के अध्यक्ष ओम बिरला 30 जून को प्रातः 8:00 बजे हवाई मार्ग द्वारा गगल एयरपोर्ट पहुँचेगे जहाँ विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया स्वयं उनकी अगवानी करेंगे।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सम्मेलन में भाग लेने 29 जून को धर्मशाला पहुँच रहे हैं। सम्मेलन का शुभारम्भ 30 जून को पूर्वाह्न 10:00 बजे होगा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया इस अवसर पर स्वागत सम्बोधन देंगे तथा मंच पर विराजमान अतिथियों को सम्मानित करेंगे। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, राज्य सभा उप-सभापति हरिवंश, संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर उदघाटन समारोह में अपना अपना सम्बोधन देंगे जबकि विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार धन्यवाद सम्बोधन देंगे।
सम्मेलन में कुल तीन सत्र आयोजित किए जाएँगे। जहाँ चर्चा के लिए चयनित तीनों विषयों पर गहरी चर्चा व मंथन किया जाएगा। सभी अतिथि 29 जून को धर्मशाला पहुँच जाएँगे तथा सम्मेलन का समापन समारोह 1 जुलाई को होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लाहौल स्पीति के लिए अटल जी ने सपना देखा नरेन्द्र मोदी ने पूरा किया : जयराम ठाकुर

केंद्र सरकार की मदद पर आभार जताना सीखे कांग्रेस के नेता हिमाचल में विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री का आभार एएम नाथ। लाहौल/केलांग :  प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत लाहौल में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा व्यक्तित्व विकास एवं समाज की बेहतरी के लिए आवश्यक – विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण मंत्री ने गेयटी थियेटर में दयानंद पब्लिक पाठशाला द्वारा आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में की शिरकत मेधावी छात्र-छात्राओं को पारितोषिक देकर किया सम्मानित एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के लोक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फिजिकल टेस्ट देने के लिए दूसरे दिन आए 473 अभ्यर्थी : मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित की जा रही अग्निवीर भर्ती रैली के दूसरे दिन

मंडी, 21 दिसम्बर। मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित की जा रही अग्निवीर भर्ती रैली के दूसरे दिन जिला मंडी ज़िला के 473 अभ्यर्थियों ने फिजिकल टेस्ट में भाग लिया। दूसरे दिन मंडी जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परिवहन विभाग द्वारा 20 से 30 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

सड़क सुरक्षा जानकारी एवं मार्ग दर्शिका तथा सड़क सुरक्षा चिन्ह व संकेतावली को किया लांच दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर सरकार देगी 5 हजार रुपए- उपमुख्यमंत्री ऊना, 20 नवम्बर – सड़क...
Translate »
error: Content is protected !!