विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

by

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया।


उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव भी इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विधानसभा अध्यक्ष ने लाहड़ू-सिहुंता मुख्य मार्ग के पनियाला माता मंदिर के समीप क्षतिग्रस्त हुए हिस्से का निरीक्षण कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को
वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


उन्होंने तथा ग्राम पंचायत टुंडी के अंदर नाला, ग्राम पंचायत समोट के संपर्क मार्ग के समीप त्रिहा गाँव एवं ग्राम पंचायत खदेट के गांव फलाड में आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाक़ात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
उन्होंने उपमंडलीय प्रशासन को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने तथा आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।


कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रभावित परिवारों के सदस्यों से बातचीत करते उन्हें संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार की ओर से प्राथमिकता के साथ हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम कृष्ण चंद चेला, उप मंडल अधिकारी नागरिक पारस अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण वृत्त डलहौज़ी दिवाकर सिंह पठानिया, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण नरेन्द्र चौधरी, जल शक्ति राकेश ठाकुर, विद्युत पंकज राठौर, खंड विकास अधिकारी अनिल गुरडा तथा विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंदिरों के धन को लेकर सरकार नीयत खराब, हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत : जयराम ठाकुर

सरकार चलाने के बजाय धर्मार्थ कार्यों में ही खर्च हो मंदिरों का पैसा सत्ता में आते ही सुख की सरकार की नज़र मंदिर की संपत्ति पर थी सनातन को लेकर मुख्यमंत्री बार-बार जाहिर कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टांडा मेडिकल कालेज में चार दिवसीय इंटर कालेज प्रतियोगिता का समापन : राज्य में मेडिकल तथा तकनीकी शिक्षा को दिया जा रहा प्रोत्साहन: बाली

युवाओं के भविष्य निर्माण तथा रोजगार को विशेष प्राथमिकता नगरोटा, 09 नवंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य सरकार मेडिकल तथा तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन दे रही है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला के चार संपर्क मार्गों को एफसीए की अनुमति प्रदान— DC अपूर्व देवगन

एफसीए अनुमति मामलों को प्राथमिकता के आधार पर प्रदान की जा रही गति एएम नाथ।   चंबा ,18 जनवरी :    उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि ज़िला में कार्यान्वित होने वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चम्बा में 18वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न : विद्यार्थी जीवन में खेलों की भूमिका अहम : DC मुकेश रेपसवाल

आईटीआई चंबा रही ओवरऑल विजेता एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों की भूमिका अहम रहती है, शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेलकूद जरूरी है औद्योगिक...
Translate »
error: Content is protected !!