औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चम्बा में 18वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न : विद्यार्थी जीवन में खेलों की भूमिका अहम : DC मुकेश रेपसवाल

by
आईटीआई चंबा रही ओवरऑल विजेता
एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों की भूमिका अहम रहती है, शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेलकूद जरूरी है औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में जिला स्तरीय 18वीं खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि भाग भाग लेते हुए बोल रहे थे।
उपायुक्त ने प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं व्यक्तित्व विकास में सहायक सिद्ध होती है। उन्होंने कहा कि खेलकूद गतिविधियों से युवाओं का सकारात्मक गतिविधियों में ध्यान केंद्रित रहता है, वहीं खेल गतिविधियां युवाओं को नशे जैसी कुरितियों से भी दूर रहने के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
   
उपायुक्त ने खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चम्बा तथा विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनायें भी दीं।
मुकेश रेपसवाल ने तकनीकी शिक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी देश के आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास में तकनीकी शिक्षा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई भूमिका निभाती है। यह वह आधार है जो नवाचार, उत्पादकता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा न केवल व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनाती है, बल्कि सामाजिक समस्याओं के समाधान में भी सहायता करती है।
खेलकूद प्रतियोगिता में जिला की 8 सरकारी और गैर सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान उपायुक्त को प्रधानाचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चम्बा बिपिन शर्मा ने शॉल टोपी व चम्बा थाल भेंट कर समानित किया।
इस अवसर पर आचर्य डिग्री कॉलेज चम्बा मदन गुलेरिया, प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल विक्रम सचदेवा व प्रधानाचार्य आईटीआई लाचौड़ी राहुल राठौर सहित विभिन्न आईटीआई के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह रहे विजेता
खेलकूद प्रतियोगिता में आईटीआई चंबा ओवरऑल विजेता रही। बास्केटबॉल में प्रथम स्थान आईटीआई चंबा, द्वितीय स्थान आईटीआई गरनोटा,
बॉलीबाल में प्रथम आईटीआई चंबा, द्वितीय आईटीआई गरनोटा, खो-खो में प्रथम विजेता आईटीआई चंबा, द्वितीय विजेता आईटीआई गरनोटा रहे । इसी तरह कब्बडी में प्रथम विजेता आईटीआई चंबा, द्वितीय विजेता आईटीआई बोंखरीमोड़, बैडमिंटन में प्रथम विजेता आईटीआई चंबा, द्वितीय विजेता आईटीआई छतराड़ी और मार्च पास में प्रथम स्थान आईटीआई गरनोटा और द्वितीय स्थान आईटीआई चंबा ने हासिल किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बीटन जखेवाल में मारपीट चले तेजधार हथियार : एक पक्ष का पुलिस कर्मी जबकि दूसरे पक्ष का 20 वर्षीय युवक घायल , पुलिस ने क्रॉस मामला किया दर्ज

हरोली : बीटन जखेवाल में मारपीट की घटना में 20 वर्षीय युवक सहित एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर तेजधार हथियार से हमला करने के आरोप लगाए हैं। घायलों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी विभागों के अधिकारियों को ज़िला परिषद की बैठक अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति सुनिश्चित बनानी चाहिए : रमेश ठाकुर

 सोलन : ज़िला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने ज़िला परिषद सदस्यों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियां एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि विकास कार्यों को पूर्ण करने के लिए बेहतर समन्वय स्थापित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेलों को बनाएं लोक कलाओं के संवर्द्धन का माध्यम – डॉ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश में मनाए जाने वाले विभिन्न मेलोें एवं उत्सवों को लोक कलाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष ने आपदा राहत कोष के लिए सीएम को सौंपा 14.15 लाख रुपये का चेक

एएम नाथ। शिमला : आज हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बैंक कर्मचारियों की ओर से एक दिन के वेतन के रूप में 14.15 लाख रुपये का चेक आपदा राहत कोष...
Translate »
error: Content is protected !!