पहलगाम में हमला करने वाले पाताल से भी खोज कर मिट्टी में मिलाए जाएंगे : जयराम ठाकुर

by
पाकिस्तान की आने वाली पीढ़ियां कभी भूल नहीं पाएंगी, पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान
ठोडा मेला हमारी सांस्कृतिक धरोहर, रामायण और महाभारत काल का होता है प्रतिनिधित्व
ठोडा खेल को मिले राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान
एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ठियोग के खनार में आयोजित राज्य स्तरीय ठोडा मेला मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। मेले में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहलगाम में जिन लोगों ने देश के निर्दोष लोगों की हत्या की है वह लोग चाहे पाताल में भी छुपे होंगे तो भी उन्हें मिट्टी में मिला दिया जाएगा। घटना होते ही देश के गृह मंत्री अमित शाह तुरंत कश्मीर पहुंच जाते हैं।
May be an image of 9 peopleप्रधानमंत्री अपना सऊदी अरब का दौरा रद्द कर भारत लौटते हैं और आगे की रणनीति बनाने के लिए एयरपोर्ट पर ही सभी जिम्मेदार अधिकारियों से ब्रीफिंग लेते हैं । पाकिस्तान को अपने किए के लिए ऐसी कीमत चुकानी पड़ेगी कि उसकी आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी। प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सिंधु जल संधि को खत्म कर दिया है। जिससे आने वाले समय में पाकिस्तान एक-एक बूंद पानी के लिए तरसेगा। पाकिस्तान को उसके किए की सजा मिलेगी और इस हमले में शामिल एक एक आतंकी के साथ ऐसा सलूक होगा जिसकी कल्पना उन्होंने सपने में भी नहीं की होगी।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिस तरह की बर्बरता निहत्थे लोगों के साथ की गई है, धर्म पूछ–पूछ कर उन्हें मारा गया है यह किसी भी मनुष्य का काम नहीं हो सकता है। ऐसे लोग मानवता के अपराधी हैं। उन्हें इस धरती पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस घटना से कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हर कोई आहत है। सभी की संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। पूरा देश कठोर से कठोर कार्रवाई चाहता है। भारत सरकार आतंकियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करेगा कि नजीर बनेंगी। पूरा देश प्रधानमंत्री के साथ है।
May be an image of 3 people and crowd
जयराम ठाकुर ने कहा कि ठोडा हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय खेलों में से एक है। जो प्रदेश भर में कई जगह पर पूरे हर्ष उल्लास और उत्साह के साथ खेला जाता है। इस खेल का इतिहास सदियों पुराना है। इस पारंपरिक और साहसिक खेल की मोहक पोशाक युद्ध के सामान जैसे तलवार, डांगरू, खुखरी और परंपरागत वाद्य यंत्रों का लोक संगीत एक तरफ जहां इस खेल की सभ्यता को बढ़ाते हैं, वही हमारी समृद्धि संस्कृति की झलक भी प्रस्तुत करते हैं। गीत, संगीत, नृत्य, सवाल–जवाब एवं तीरंदाजी एक साथ अनगिनत विधाएं समेटे विश्व का एकमात्र खेल है ठोडा। यह खेल अपने आप में त्रेता युग के भगवान राम के बाँस के धनुष कोदंड का इस्तेमाल करती है। दोनों टीमें पाशी और साटी पांडवों और कौरवो का प्रतिनिधि करती हैं।
May be an image of 4 people and track and field हिमाचल प्रदेश के शिमला,सिरमौर एवं सोलन जिलों में खेला जाने वाला ये अनूठा खेल गजब का रोमांच एवं मनोरंजन समेटे पारंपरिकता को प्रदर्शित करने वाली समृद्ध धरोहर है। पारंपरिक रूप से इस खेल को ऐतिहासिक खश कबीलों द्वारा आरम्भ किया गया। उन्होंने इस खेल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजक मंडल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम प्रयास करेंगे कि इस खेल को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले। इस मौके पर शिमला शहरी के सांसद सुरेश कश्यपऔर चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा समेत अन्य आयोजक मंडल के पदाधिकारी और भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुख्य मंत्री सेहत योजना हुई शुरू : पंजाब में हर परिवार को मिलगा 10 लाख रुपये तक का मुफ़्त इलाज

केजरीवाल ने कहा, अब कोई बीमारी से नहीं मरेगा योजना से पंजाब के लगभग 3 करोड़ लोगों को होगा फ़ायदा : सीएम मान एएम नाथ। चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से भेंट कर तुर्की से सेब आयात और अन्य मुद्दों पर की चर्चा

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट कर हिमाचल प्रदेश के लिए उदार वित्तीय सहायता प्रदान करने तथा लम्बित धनराशि शीघ्र जारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाई की शादी के लिए आया था युवक : ओरण में पेड़ से फंदे पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

पुनीत महाजन , चंडीगढ़ : बालेसर/सोड़नरा, 28 जून: जोधपुर जिले के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के सोड़नरा गांव की सरकारी ओरण भूमि में शनिवार को एक युवक का शव बबूल के पेड़ से फंदे पर...
हिमाचल प्रदेश

साई में 18 अप्रैल को विशाल स्वेच्छिक रक्तदान व निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

बीबीएन,17 अप्रैल : नोबल चैरिटी वेलफेयर सोसाइटी हिमाचल प्रदेश द्वारा 18 अप्रैल को दून के पहाड़ी क्षेत्र साई में संस्था के 29वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक उर्मिला गुरमैल...
Translate »
error: Content is protected !!