विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मठोलू स्कूल के अतिरिक्त भवन का किया शिलान्यास : वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत होगा उच्च विद्यालय मठोलू – कुलदीप सिंह पठानिया

by
उच्च पाठशाला मठोलू का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित
मठोलू- हुनेरा एम्बुलेंस संपर्क सड़क का जल्द शुरू होगा निर्माण ,   कुड्डी माध्यमिक विद्यालय का दर्जा भी बढ़ाने का दिया आश्वासन
एएम नाथ। चंबा (चुवाड़ी) :
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज राजकीय उच्च पाठशाला मठोलू का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान  41 लाख रुपए की राशि से नवनिर्मित स्कूल भवन के चार अतिरिक्त कमरों का शिलान्यास किया ।
विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए  राजकीय उच्च पाठशाला मठोलू को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत  करने की घोषणा की। साथ में उन्होंने  उच्च पाठशाला मठोलू में  सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाने का  भरोसा देते हुए  कुड्डी माध्यमिक विद्यालय का दर्जा भी बढ़ाने का आश्वासन दिया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने यह भी कहा कि मुख्य मार्ग कुड्डी से मठोलू  संपर्क सड़क पर 50 लाख रूपये  व्यय किए जा रहे हैं ।
इसी तरह नई सड़क योजना के अंतर्गत मठोलू- हुनेरा एम्बुलेंस संपर्क सड़क के निर्माण को लेकर विभाग द्वारा प्रारंभिक सर्वेक्षण का कार्य पूरा किया गया है  तथा निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसके साथ इसी क्षेत्र की तीन और सड़क परियोजनाओं के निर्माण को अनुमति प्रदान कर दी गई है। इससे पहले  कुलदीप सिंह पठानिया ने दीप प्रज्वलित कर  समारोह का विधिवत शुभारंभ  किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने इस दौरान आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा।
विधानसभा अध्यक्ष ने सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए प्राथमिक तथा उच्च विद्यार्थियों को 11 -11  हजार  की धनराशि देने की  घोषणा की। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किये।
कुलदीप सिंह पठानिया का समारोह में  पधारने पर स्कूल प्रबंधन समिति एवं स्थानीय लोगों द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यवाहक मुख्य अध्यापक विजय कुमार ने  वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर एसडीएम पारस अग्रवाल, अधिशासी अभियंता  विद्युत पंकज राठौर, लोक निर्माण हर्षपुरी, थाना प्रभारी रमन चौधरी, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार सहित स्कूल के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक तथा स्थानीय गणमान्य लोगों उपस्थित रहे ।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

समारोह में विधायक नीरज नैय्यर मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

एएम नाथ। चम्बा, 15 मार्च : सदर चम्बा के विधायक नीरज नैय्यर आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। विधायक ने इस...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मनरेगा को समाप्त करना ग़रीबों के हितों के साथ कुठाराघात और अन्याय…चिट्टा तस्करों की सम्पत्ति को छः महीने में पूरी तरह नष्ट किया जाएगा

एएम नाथ।  इंदौरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ज़िला कांगड़ा के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इंदौरा उत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता की।  चिट्टा मुक्त हिमाचल थीम से आयोजित इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे पर पुलिस का शिकंजा : एक सप्ताह में सात मामले दर्ज, 12 लोग गिरफ्तार

एएम नाथ : शिमला, 02 मार्च । हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बीते एक सप्ताह के दौरान व्यापक अभियान चलाते हुए सात मामले दर्ज किए हैं। पुलिस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंत्रमुग्ध भजनों से सोनू निगम, शंकर महादेवन और अनुराधा पौडवाल ने सब कुछ राममय कर दिया

अयोध्या में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में गायक सोनू निगम, शंकर महादेवन और अनुराधा पौडवाल  ने अपने मंत्रमुग्ध भजनों से सब कुछ राममय कर दिया है। श्रीराम की नगरी अयोध्या में रामलला की मूर्ति...
Translate »
error: Content is protected !!