डिप्टी स्पीकर रौड़ी की ओर से आई.एस.आई व हालमार्क संबंधी अधिक से अधिक जागरुकता फैलाने का किया आह्वान : कैंप में बड़ी गिनती में पंचो-सरपंचों व समिति सदस्यों ने की शमूलियत

by

गढ़शंकर, 03 जनवरी :   उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार से संबंधित भारतीय मानक ब्यूरो के चंडीगढ़ शाखा कार्यालय सी.एच.बी.ओ की ओर से डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास) बलराज सिंह के सहयोग से ब्लाक गढ़शंकर में बी.डी.पी.ओ. मनजिंदर कौर के नेतृत्व में जिला का चौथा ग्राम पंचायत जागरुकता कैंप लगाया गया। इस कैंप में 77 के करीब पंचो-सरपंचों व समिति सदस्यों ने शमूलियत की।
पंजाब विधान सभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने समागम में मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत करते हुए उपस्थित पंच-सरपंचों, समिति सदस्यों व आम लोगों को आई.एस.आई व हालमार्क संबंधी अधिक से अधिक जागरुकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बी.आई.एस एप का अधिक प्रयोग कर जहां लोग अच्छी क्वालिटी का सामान हासिल कर सकते हैं, वहीं ठगी से भी बच सकते हैं। उन्होंने भारतीय मानक ब्यूरो के प्रतिनिधियों के इस प्रयास की प्रशंसा की।
इस मौके पर गांवों के लिए बी.आई.एस मानकों के विकास के बारे में पत्रिका, फ्लायर व कृषि से संबंधित जानकारी भागीदारों में बांटी गई ताकि उनके रोजाना जीवन के साथ-साथ कृषि सैक्टर के ज्ञान में वृद्धि की जा सके। इस समागम के दौरान भागीदारों को विकास गतिविधि, निजी जरुरतों या खेतों में सिंचाई ोत बनाते समय मानक सामान खरीदने के लिए मानक की महत्ता के बारे में परिचित करवाया गया। भागीदारों ने बी.आई.एस केयर एप को भी डाउनलोक किया व असली आई.एस.आई मार्क की प्रमाणिकता की पुष्टि करने के लिए इस एप का प्रयोग करना सीखा ताकि रोजाना जीवन में मानकों के बारे में उनके ज्ञान में वृद्धि की जा सके। कार्यक्रम के दौरान बड़ी गिनती में महिला पंचायत सदस्यों ने हाल मार्किंग व बी.आई.एस केयर एप पर चर्चा में उत्साह से हिस्सा लिया। भागीदारों ने बड़े जोश के साथ ‘जागो ग्राहक जागो’ का नारा भी लगाया। भागीदारों ने वर्कशाप के दौरान प्राप्त की जानकारी का प्रभावी प्रयोग करने के बारे में अपने विचार सांझे किए। भागीदार यह जानकर हैरान रह गए वे बी.आई.एस एप पर सीधे शिकायत कर सकते हैं और स्टैंडर्ड मार्क का दुरुपयोग की जांच कर सकते हैं, जिसका विभाग की ओर से एक माह के अंदर निपटारा करना होता है। इस मौके पर बी.डी.पी.ओ मनजिंदर कौर ने आए मेहमानों के लिए रिफ्रेशमेंट का भी प्रबंध किया व वादा किया कि आने वाले समय में ऐसे कैंप गांव स्तर पर भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बी.आई.एस विभाग से आए सलाहकार दलबीर सिंह, रिसोर्स पर्सन फोरन चंद व योगराज का धन्यवाद किया। इस मौके पर जिला विकास फैलो जोया सिद्दीकी, सुपरिडैंट जीवन व बी.डी.पी.ओ गढ़शंकर का समूह स्टाफ भी मौजूद था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ड्रग तस्करी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई : एक साथ 4 राज्यों में छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

चंडीगढ़ जोनल ऑफिस की ED की टीम ने बुधवार (29 अक्टूबर 2025) को मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में एक साथ छापेमारी की. ये कार्रवाई इंटर-स्टेट ड्रग तस्करी केस से जुड़ी हुई. ED...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

वाटर स्पोर्टस के लिए सबसे खूबसूरत जगह है अंदरौली : नैसर्गिक सुंदरता के कारण पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन रहा अंदरौली

ऊना – वाटर स्पोर्टस गतिविधियों के लिए अंदरौली पर्यटकों को तो अपनी ओर आकर्षित कर रही है, वहीं साहसिक खेलों में रूचि रखने वाले लोग भी इस तरफ आकर्षित हो रहे हैं। अंदरौली जिला...
article-image
पंजाब

DSP हरमनप्रीत कौर को फिलहाल पदोन्नति नहीं : तीनों महिला क्रिकेटरों को 1.5-1.5 करोड़ देगी पंजाब सरकार

चंडीगढ़ : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक टी-20 विश्व कप जीत के बाद पंजाब सरकार राज्य की तीन खिलाड़ियों – हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल और अमनजोत कौर को सम्मानित करने की तैयारी में...
Translate »
error: Content is protected !!