वाटर स्पोर्टस के लिए सबसे खूबसूरत जगह है अंदरौली : नैसर्गिक सुंदरता के कारण पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन रहा अंदरौली

by

ऊना – वाटर स्पोर्टस गतिविधियों के लिए अंदरौली पर्यटकों को तो अपनी ओर आकर्षित कर रही है, वहीं साहसिक खेलों में रूचि रखने वाले लोग भी इस तरफ आकर्षित हो रहे हैं। अंदरौली जिला ऊना से लगभग 30 किलोमीटरी की दूरी पर कुटलैहड़ विधानसभा के अंतर्गत गोविंद सागर झील के तट पर वसा एक सुंदर व शांत स्थान है जोकि धीरे-धीरे पर्यटन स्थल बनकर उभर रहा है। अंदरौली में प्रदेश के अलावा साथ लगते पड़ोसी राज्यों के पर्यटक जल क्रीडाओं के साथ-साथ यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का भी आनंद लेने आ रहे हैं।अंदरौली में 2 से 6 मार्च तक 22वीं अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्टस में रोईंग, कैनोइंग व कायकिंग जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गई। इन स्पर्धाओं में देश के 19 विभिन्न राज्यों व केंद्र पुलिस बलों के 460 प्रतियोगियों ने भाग लिया जिसमें महिलाओं की 10 टीमों ने हिस्सा लिया। स्थानीय लोगों ने भी इन खेलों का भरपूर लुत्फ उठाया। गोंविद सागर झील में पहली बार आयोजित की गई राष्ट्र स्तरीय वाटर स्पोर्टस खेलों से अंदरौली के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है, इससे अंदरौली क्षेत्र को देश में एक नई पहचान मिली है। आने वाले समय में अंदरौली वाटर स्पोर्टस जैसी साहसिक खेलों का एक नया गंतव्य बनकर विश्व मानचित्र पर अपना नाम अंकित करवाने में सफल होगा। गोविंद सागर झील में जल क्रीडाएं आरंभ होने से अंदरौली क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा जिससे क्षेत्र विकास को भी पंख लगेंगे, वहीं युवाओं के लिए रोजगार/स्वरोजगार के साधन भी सृजित होंगे। झील में जल क्रीड़ाओं का आनंद लेने के लिए आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए अंदरौली में एथनो बोटैनिकल पार्क बनाया गया है। वहीं गोबिंद सागर झील के किनारे निर्मित स्थानीय लोगों की आस्था का प्रतीक बाबा गरीब नाथ मंदिर श्रद्धालुओं के साथ पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करता है। दो तलों पर बना यह मंदिर दूर से देखने पर गोबिंद सागर झील के बीचों बीच खिले हुए श्वेत कमल सा दिखाई देता है। बरसात के दिनों में मंदिर का आधा हिस्सा गोबिंद सागर झील के पानी में जलमगन हो जाता है जोकि पर्यटकों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करता है, लोग नाव के माध्यम से बाबा गरीब नाथ मंदिर में माथा टेकने जाते हैं। अपनी नैसर्गिक सुंदरता के कारण यह स्थान लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

9वें रोजगार मेले में होशियारपुर में 285 को दिए गए नियुक्ति पत्र : नई पीढ़ी अमृत काल को आकार देगी – हरदीप पुरी

होशियारपुर,26 सितम्बर ( ) केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने डीएवी कॉलेज परिसर में आयोजित रोजगार मेले के 9वें संस्करण के अंतर्गत करवाए गए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में कार ने स्कूटी को मारी टक्कर:एक युवक की चंडीगढ़ पीजीआई ले जाते वक्त मौत, 2 गंभीर घायल

ऊना : हिमाचल के ऊना के समूरकलां में कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से नवजोत निवासी कुरियाला की पीजीआई चंडीगढ़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में बनेंगे 2 नए मतदान केंद्र – जिला निर्वाचन अधिकारी

मतदान केंद्रों की रैंडमाइजेशन के संदर्भ में बैठक का आयोजन रोहित भदसाली।  शिमला 19 सितंबर – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां जिला में मतदान केंद्रों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत ऊना जिले के एक गांव को मॉडल सोलर गांव के रूप में विकसित किया जाएगा -DC जतिन लाल

रोहित भदसाली। ऊना, 5 नवंबर – प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत ऊना जिले के एक गांव को मॉडल सोलर गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। इस योजना के तहत गांव...
Translate »
error: Content is protected !!