विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया अंजुमन इस्लामिया संस्था के रक्तदान शिविर में हुए शामिल : रक्तदान महादान : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

by

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह जीवन बचाने का सबसे पवित्र कार्य है।

वे आज अंजुमन इस्लामिया संस्था चम्बा की ओर से स्वर्गीय सैय्यद दिलदार अली शाह व पूर्व अध्यक्ष अंजुमन इस्लामिया जिला चम्बा की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चम्बा के चौगान नंबर-5 में आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।


विधानसभा अध्यक्ष ने संस्था के इस पुनीत प्रयास की सराहना करते हुए इसे मानवता की सच्ची सेवा बताया। उन्होंने स्वर्गीय सैय्यद दिलदार अली शाह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साथ अपने आत्मीय संबंधों को स्मरण किया।
संस्था की मांगों पर उन्होंने चम्बा मेडिकल कॉलेज में रक्त भंडारण क्षमता बढ़ाने सहित सभी मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। साथ ही संस्था को 41 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की सुदृढ़ परंपरा का प्रतीक हैं।


कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में विधायक नीरज नैय्यर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि रक्तदान महान कार्य है और युवाओं को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने भी संस्था को 21 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की।
रक्तदान शिविर में लगभग 140 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।


इस अवसर पर उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी विपिन ठाकुर, अंजुमन इस्लामिया जिला चम्बा अध्यक्ष डॉ. इसरार सहित संस्था के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों के हितों पर कुठाराघात है मुफ्त व्यापार समझौते : मुख्यमंत्री

एएम नाथ । शिमला/ श्रीनगर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज श्रीनगर में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हाल ही में हुए मुफ्त व्यापार समझौते हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुर्सी छोड़ खड़े हो गए स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, बोले- ऐसा वातावरण बनाएंगे तो….आतिशी को पहले ही दिन मिली चेतावनी

नई दिल्ली : नई सरकार के गठन के बाद सोमवार को दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू हो गया। सत्र के पहले ही दिन दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष आतिशी को स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल्द भरे जाएंगे डॉक्टर्स के 350 पद : भर्ती हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जाएगी

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग जल्द ही 350 डॉक्टर की भर्ती शुरू करेगा। यह भर्ती हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जाएगी, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रंप ने नहीं निभाई दोस्ती, भारत पर लगाया 25% का टैरिफ, 1 अगस्त से होगा लागू

नई दिल्ली : मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ की 1 अगस्त की डेडलाइन से पहले ही भारत के ऊपर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया है. टैरिफ लगाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
Translate »
error: Content is protected !!