विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आपदा प्रभावित परिवारों का जाना कुशल क्षेम : प्रभावित परिवारों को वितरित की 1 लाख 45 हजार की राहत राशि

by

आपदा न्यूनीकरण कार्यों के अंतर्गत जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज विधानसभा क्षेत्र भटियात के अंतर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्र भाटी, नरोला गला, मिहाल- कमलाडी, टिक्कर गला, बरला, गढ़, चुहण, मिहनु इत्यादि का दौरा कर प्रभावित परिवारों का कुशल क्षेम जाना तथा प्रभावित परिवारों की समस्याओं को सुना।
कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान विभिन्न बाढ़ तथा भूस्खलन प्रभावित 22 परिवारों को 1 लाख 45 हजार की तत्काल राहत राशि भी प्रदान की।


उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि आपदा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ में उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में और अधिक गति लाने तथा क्षतिग्रस्त आधारभूत ढांचे की शीघ्र बहाली सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
विधानसभा अध्यक्ष ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को आपदा न्यूनीकरण कार्यों के अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न आपदा प्रभावित गांव तथा प्रमुख संपर्क मार्गो को बाढ़ तथा भूस्खलन से सुरक्षित बनाने के दृष्टिगत एक ठोस कार्य योजना तैयार कर प्रदेश सरकार को प्रेषित करने के निर्देश दिए।


कुलदीप सिंह पठानिया ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विशेष आपदा राहत पैकेज की घोषणा कर राज्य सरकार की सामाजिक कल्याण की प्रतिबद्धता को दोहराया है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विशेष आपदा राहत के अंतर्गत प्रभावित परिवारों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त घर के लिए 7 लाख रुपये, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घर के लिए 1.25 लाख रुपये, घरेलू सामान के लिए 70 हजार रुपये और भूमि के नुकसान के लिए 50 हजार रुपये उपलब्ध करवाएगी।


इस अवसर पर उप मंडल दंडाधिकारी नागरिक चुवाड़ी पारस अग्रवाल, डलहौजी अनिल भारद्वाज, तहसीलदार सुमन धीमान, रमेश चौहान, खंड विकास अधिकारी अनिल गुरडा, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, पंकज राठौर, नरेंद्र चौधरी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मासिक धर्म के प्रति फैली भ्रान्तियों को दूर करने को प्रशिक्षित की जा रही महिलाएं : अपराजिता…मैं चम्बा की’ अभियान के तहत जडेरा और साहू में एकदिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित

शिविर में एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ने की बतौर मुख्य शिरकत चंबा, 29 नवंबर : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास के सौजन्य से अपराजिता…मैं चम्बा की’ अभियान के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी सड़क और जनजातीय दर्जे के मुद्दों पर राष्ट्रीय जनजातीय आयोग के समक्ष उठी आवाज : विधायक डॉ. जनक राज ने रखीं भरमौर-पांगी क्षेत्र की प्रमुख मांगें

आयोग ने हिमाचल सरकार से मांगी अनुशंसा, जनजातीय क्षेत्रों की उम्मीदें बढ़ीं एएम नाथ। शिमला : भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज ने मंगलवार को शिमला स्थित पीटरहॉफ में आयोजित बैठक के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पति को किडनी देकर दिया नया जीवनदान : क्रोनिक किडनी और लीवर की बीमारी से पीडि़त 48 वर्षीय व्यक्ति का सफल एबीओ इनकम्पेटिबल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया

किसी भी ब्लड ग्रुप में किडनी ट्रांसप्लांट संभव, पत्नी ने किडनी देकर दिया लकवाग्रस्त पति को जीवनदान इस वर्ष फरवरी से रोगी का सप्ताह में दो बार हेमोडायलिसिस किया जा रहा था; किडनी ट्रांसप्लांट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

काग्रेस से टिकट की दौड़ में हरदीप सिंह बावा और उज्ज्वल सिंह राणा : भाजपा से केएल ठाकुर का प्रत्याशी बनना तय

एएम नाथ।  नालागढ़ :  सोलन जिले का विधानसभा क्षेत्र इसी के साथ संपूर्ण सोलन जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है जो 15 जुलाई तक लागू रहेगी। गौरतलब है कि नालागढ़ से...
Translate »
error: Content is protected !!