विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 43 लाख से नवनिर्मित पंचायत भवन जन्द्रोग का किया लोकार्पण

by

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 12 सड़क परियोजनाएं अनुमोदन के लिए प्रेषित

राज्य सरकार अपने संसाधनों से आपदा प्रभावित लोगों की कर रही सहायता

प्रदेश सरकार को अब तक नहीं मिली प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1500 करोड़ की आपदा राहत राशि :
कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत जन्द्रोग में 43 लाख 29 हजार रुपये की राशि से नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह भवन ग्रामवासियों के लिए विकास का प्रतीक है और पंचायत स्तर पर योजनाओं के सुचारु संचालन का केन्द्र बनेगा।


उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विशेष कार्य योजना के तहत शुरू किए गए विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के निर्माण कार्यों का अधिकांश हिस्सा पूर्ण किया जा चुका है तथा इन परियोजनाओं के लोकार्पण का क्रम अब ग्राम पंचायत जन्द्रोग से आरंभ हो गया है।


कुलदीप सिंह पठानिया ने गत मानसून के दौरान प्रदेश सहित जिले में हुई भारी क्षति का उल्लेख करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा से सब कुछ गंवा चुके प्रभावित लोगों को वन भूमि उपलब्ध करवाने के लिए वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के अंतर्गत केंद्रीय सरकार से अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एफआरए नियमों में संशोधन को लेकर केंद्र सरकार के समक्ष कई बार अपना पक्ष मजबूती से रखा है। परंतु अब तक केंद्र सरकार की ओर से कोई सकारात्मक उत्तर नहीं मिला है ।


विधानसभा अध्यक्ष ने साथ में यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल प्रदेश को घोषित 1500 करोड़ की आपदा राहत राशि अब तक राज्य सरकार को नहीं मिली है। राज्य सरकार अपने संसाधनों से आपदा प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवा रही है।
विधानसभा अध्यक्ष ने भटियात क्षेत्र में जारी विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि दूरदराज के सभी गांव (टेल एंड विलेज) में संपर्क सड़क, सुचारू पेयजल आपूर्ति तथा निर्वाध विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि क्षेत्र के दूरदराज चक्की और रखेड गांव वासियों की सुविधा के लिए जल्द संपर्क सड़क का निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा।
साथ में विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण की गति बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 12 सड़क परियोजनाओं को अनुमोदन के लिए भेजा गया है।


विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नाग बिनतरु मंदिर परिसर के लिए 9 किलोमीटर लंबी संपर्क सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है और इसका उद्घाटन नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा।
कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में कहा कि जलवायु परिवर्तन के चलते विकासात्मक परियोजनाओं के लिए विशेष कार्य योजना की आवश्यकता है और प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई भी आवश्यक है।
विधानसभा अध्यक्ष का इससे पहले स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।


इस अवसर पर सदस्य निर्देशक मंडल राज्य सहकारी बैंक राजकुमार चांबियाल, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र चाढक, एसडीएम पारस अग्रवाल, डीएसपी योगराज चंदेल, वन मण्डल अधिकारी रजनीश महाजन, तहसीलदार सुमन धीमान, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशाषी अभियंता राकेश ठाकुर, पंकज राठौर, नरेंद्र चौधरी, स्थानीय पंचायत प्रधान सरिष्टा देवी सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव, 2026 का हुआ समापन, कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

आयुष, कानून, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत, मंत्री राजेश धर्माणी भी विशेष तौर पर रहे मौजूद एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 09 अप्रैल राज्य स्तरीय घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव 2026...
हिमाचल प्रदेश

एडीसी यादव ने की उज्ज्वला योजना की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

हमीरपुर 25 अक्तूबर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कार्यान्वयन हेतु गठित जिला स्तरीय उज्ज्वला समिति की बैठक एडीसी मनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

स्नैचिंग मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, महिला का पर्स, 1000 रुपये व आधार कार्ड बरामद

पुनीत महाजन । चंडीगढ़ : चंडीगढ पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई करते हुए स्नैचिंग के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गुरु नानक जयंती पर लोगों को दी बधाई

एएम नाथ। शिमला :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर सिख समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!