विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने स्वर्गीय देवदत्त शर्मा के परिजनों को दी सांत्वना

by

एएम नाथ। धर्मशाला, 23 फरवरी : हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शाहपुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय देवदत्त शर्मा के निवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया भी उनके साथ मौजूद रहे।

गौरतलब है कि देवदत्त शर्मा का शनिवार दोपहर हृदयगति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया था। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि स्वर्गीय देवदत्त शर्मा का सामाजिक सेवा का लंबा अनुभव रहा और उन्होंने संगठन तथा समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि उनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती।
उन्होंने कहा कि देवदत्त शर्मा संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहते थे तथा समय-समय पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बहुमूल्य मार्गदर्शन प्रदान करते थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए 14 जुलाई तक करें आवेदन

एएम नाथ।  सुंदरनगर, 16 जून :  बाल विकास परियोजना अधिकारी सुन्दरनगर पूनम चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल विकास परियोजना सुन्दरनगर के अधीन निम्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व आंगनवाड़ी सहायिकाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम माह में कम से कम दो पटवार वृतों का निरीक्षण करें: डीसी राघव शर्मा

राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिये निर्देश ऊना : 16 फरवरी: उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां डीआरडीए सभागार में जिला ऊना के राजस्व अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंबोटा की निशु सूद बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, चटनी और अचार से प्रतिमाह कमा रहीं 60 हजार का शुद्ध मुनाफा

रोहित जसवाल।  ऊना, 23 मार्च. हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूह महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बनकर उभरे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा महिला उद्यमिता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बार-बार चुनाव से भाग रहे हैं मुख्यमंत्री, उनको पता है प्रदेश का मूड : जयराम ठाकुर

मेयर डिप्टी मेयर के कार्यकाल बढ़ाने पर बोले जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला :  जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार द्वारा शिमला के मेयर और डिप्टी मेयर के कार्यकाल को ढाई साल से बढ़ाकर...
Translate »
error: Content is protected !!