विधानसभा के माॅक सेशन में गढ़शंकर क्षेत्र के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रुड़की खास के विद्यार्थी ने निभाई डिप्टी स्पीकर रौड़ी की भूमिका 

by
गढ़शंकर, 27 नवंबर: पंजाब सरकार द्वारा संविधान दिवस मौके श्री आनंदपुर साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस मौके विशेष तौर पर तैयार की गई पंजाब विधानसभा में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का मॉक सेशन करवाया गया। इस मॉक सेशन में पंजाब के 117 विधानसभा क्षेत्र से विभिन्न स्कूलों के चुने गए विद्यार्थियों ने विधायकों तथा मंत्रियों और विधानसभा के स्पीकर तथा डिप्टी स्पीकर की भूमिकाएं निभाते हुए कुछ संजीदा मते पेश किये। इस मॉक सेशन में गढ़शंकर क्षेत्र के शहीद मास्टर मलकीत सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रुड़की खास के विद्यार्थी दिशांत कुमार ने विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर से पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की भूमिका निभाई। उल्लेखनीय है कि सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल रुड़की खास का ग्यारहवीं क्क्षा का विद्यार्थी दिशांत पूरे विधानसभा के क्षेत्र से चुना गया एकमात्र विद्यार्थी है जिससे स्कूल तथा क्षेत्र का मान बढ़ा है।  इस बच्चे की प्रतिभा पर गर्व करते हुए स्कूल इंचार्ज जसवीर राणा व समूह स्टाफ ने बच्चे तथा उनके अभिभावकों को बधाई देते हैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि विधानसभा के स्पीकर कुलतर सिंह संधवां ने कहा कि उनकी सरकार युवा पीढ़ी को सत्ता चलाने का प्रशिक्षण देकर एक ऐतिहासिक काम कर रही है जिससे विद्यार्थियों में राजनीति में आकर्षण बढ़ेगा और संजीदा युवक पंजाब की तरक्की में योगदान डाल सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को वोट चोरी विषय पर आर्टिकल लिखकर भेजने के लिए कहा और उन्होंने ऐलान किया कि पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर आने वाले विजेता विद्यार्थियों को क्रमशः 51 हजक, 21 हजार तथा 11 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।
फोटो कैप्शन:
विधानसभा के माॅक सेशन में डिप्टी स्पीकर जय कृष्णा सिंह रौड़ी की भूमिका निभाते सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रुड़की खास का विद्यार्थी दिशांत कुमार।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा….बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

नई दिल्ली। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सहित विपक्ष के सभी नेताओं को करीब तीन घंटे बाद रिहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SIR का मामला – सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट ने संवैधानिक वैधता को मान तो लिया : कोर्ट ने जितने जवाब दिए, उतने ही सवाल खड़े कर दिए : अभिषेक मनु सिंघवी

सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर की संवैधानिक वैधता को मान लिया है. इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि कोर्ट ने संवैधानिक वैधता को मान तो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीजीपी कुंडू के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

शिमला। हिमाचल चुनावों के दौरान डीजीपी संजय कुंडू विवादों के घेरे में आ गए हैं। जिनके खिलाफ कांग्रेस पार्टी की ओर से उन्हें पद से हटाकर राज्य से बाहर भेजने के लिए मोर्चा खोल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आधुनिक नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र को लेकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक

एएम नाथ।  सिरमौर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर ज़िले के कोटला-बड़ोग में बनने वाले आधुनिक नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र को लेकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा अन्य विभागों के अधिकारियों...
Translate »
error: Content is protected !!