विधानसभा क्षेत्र चम्बा के प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध : विधायक नीरज नैय्यर

by

विधायक ने अप्पर भुईं एवं गागला नाला से कुपाहड़ी संपर्क सड़क मार्ग का किया भूमिपूजन

सड़क निर्माण पर व्यय होंगी 1 करोड़ 38 लाख रुपये की धनराशि

एएम नाथ। चम्बा :  विधायक नीरज नैय्यर ने आज ग्राम पंचायत बसौदन के अंतर्गत अपर भुईं तथा ग्राम पंचायत पिंजोह के अंतर्गत गागला नाला से कुपाहड़ी संपर्क सड़क मार्ग का भूमिपूजन किया।


उन्होंने कहा कि यह सड़क मार्ग लगभग 1 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से निर्मित किये जाएगें।
विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि पिछड़ा क्षेत्र उप-योजना के तहत ग्राम पंचायत बसौदन के अंतर्गत अप्पर भुईं के लिए लगभग 2 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण पर 43 लाख 75 हजार रुपये, जबकि ग्राम पंचायत पिंजोह के अंतर्गत गागला नाला से कुपाहड़ी तक ढाई किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग के लिए 72 लाख 23 हजार रुपये व्यय किए जाएंगे।
विधायक ने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है और किसी भी क्षेत्र का वास्तविक विकास तभी संभव होता है जब वह क्षेत्र अच्छी सड़क सुविधा से जुड़ा हो। उन्होंने कहा कि भूमिदान एक महादान है किसी भी गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना तभी संभव होता है जब स्थानीय लोग सहयोग की भावना से भूमि दान करते हैं।


उन्होंने सड़क निर्माण हेतु भूमि दान करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
नीरज नैय्यर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र चम्बा के प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए वे पूर्ण प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 के तहत चम्बा विधानसभा क्षेत्र के लिए सबसे अधिक सड़क परियोजनाएं अनुमोदन हेतु केंद्र सरकार को भेजी गई हैं।
विधायक ने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि जिला लघु सचिवालय के निर्माण के लिए 38 करोड़ रुपये, इंडोर स्टेडियम के लिए 11 करोड़ रुपये, हिलपोर्ट के लिए 13 करोड़ रुपये तथा ग्राम पंचायत हरीपुर, सरोल और राजपुरा में मल निकासी प्रणाली के लिए 20 करोड़ 22 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करवाई गई है।
उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के अनुरूप प्रत्येक क्षेत्र में सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य सुनिश्चित बनाया जा रहा है ताकि किसी को भी किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
इस दौरान विधायक ने रठियार नाले पर पुल निर्माण की लोगों की मांग को स्वीकार कर निर्माण कार्य का आश्वासन दिया।


उन्होंने मौके पर उपस्थित लोगों की विभिन्न समस्याएं भी सुनीं, जिनमें से अनेकों का तत्काल समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित किया।
इस अवसर पर विधायक की धर्मपत्नी भारती नैय्यर, प्रधान ग्राम पंचायत पिंजोह रक्षा देवी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग दिनेश कुमार, सहायक अभियंता विद्युत बोर्ड अजय कुमार, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग दीपक कुमार तथा सहायक अभियंता लोक निर्माण शैलेश राणा सहित पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने वीआईपी सोफ़ा हटवाकर साधारण कुर्सी पर बैठकर जीता जनता का दिल

एएम नाथ। मंडी : नाचन विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एक बार फिर अपने सादगीपूर्ण व्यवहार से प्रदेशवासियों का दिल जीत लिया। जनसभा में मुख्यमंत्री के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेना सीमावर्ती क्षेत्रों में 20 स्थानों पर विंड टरबाइन परियोजनाएं स्थापित करेगी : मुख्यमंत्री ने सेना की परियोजनाओं की समीक्षा की, सीमा पर्यटन पहलों पर हुई चर्चा 

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज भारतीय सेना की सेंट्रल कमांड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर हिमाचल प्रदेश में सेना द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में सीमावर्ती राज्यों के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन : लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान शांतिपूर्ण मतदान तथा सुरक्षा व कानून व्यवस्था बारे हुई चर्चा

एएम नाथ। चम्बा  ;   लोकसभा चुनाव – 2024 के दृष्टिगत जिला मुख्यालय चंबा में सीमावर्ती राज्यों के पुलिस  प्रशासन से जुड़े अधिकारियों के साथ एक  बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

21 दिसम्बर को सघन पल्स पोलियो अभियान, 63 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

एक भी बच्चा न छूटे, शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करें : उपायुक्त एएम नाथ। मंडी : उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में 21 दिसम्बर को आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!