विधानसभा क्षेत्रों 36-भोरंज, 37-सुजानपुर, 38-हमीरपुर, 39-बड़सर और 40-नादौन के मतदान केंद्रों के युक्तिकरण एवं सृजन के संबंध में : मतदान केंद्रों के युक्तिकरण पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की चर्चा

by

हमीरपुर 11 सितंबर। जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों 36-भोरंज, 37-सुजानपुर, 38-हमीरपुर, 39-बड़सर और 40-नादौन के मतदान केंद्रों के युक्तिकरण एवं सृजन के संबंध में प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों, दावों और आपत्तियों पर चर्चा के लिए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने सोमवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के कुल 531 मतदान केंद्रों की सूचियों के प्रारूप 2 सितंबर को प्रकाशित किए गए थे और इन प्रारूपों पर आम लोगों से 8 सितंबर तक सुझाव, दावे या आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं।
हेमराज बैरवा ने बताया कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र के 6 और हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के एक स्कूल के स्तरोन्नत होने के कारण इन मतदान केंद्रों के नामों में परिवर्तन किया जाना है। इनके अलावा बड़सर विधानसभा क्षेत्र में एक नए मतदान केंद्र के सृजन और नादौन विधानसभा क्षेत्र के दो मतदान केंद्रों के युक्तिकरण का प्रस्ताव है।
उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों का युक्तिकरण एवं सृजन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर ही किया जाता है। मतदान केंद्र के भवन के क्षतिग्रस्त होने, मतदाताओं की संख्या 1500 से अधिक होने, मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए 2 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने या नदी-नालों अथवा घने जंगलों को पार करने जैसी परिस्थितियों और अन्य विशेष परिस्थितियों में ही मतदान केंद्रों का युक्तिकरण एवं सृजन किया जा सकता है।
बैठक में निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला ने मतदान केंद्रों के युक्तिकरण एवं सृजन के संबंध में विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल, निर्वाचन विभाग के नायब तहसीलदार दीपक महाजन और राजेश कौंडल, कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि अंशुल शर्मा और भाजपा के प्रतिनिधि होशियार सिंह भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न : 23 कृषि प्रसार अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

प्रतिभागियों को बिलासपुर में ग्रीनहाउस, टिशू कल्चर लैब और फ्रूट कैनिंग यूनिट का करवाया गया भ्रमण सुंदरनगर, 30 दिसंबर 2023। कृषक प्रशिक्षण केन्द्र सुंदरनगर में परियोजना निदेशक जायका हमीरपुर फेज़-ll के सौजन्य से 5...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय : वर्ष 2010 को आधार वर्ष मानते हुए जो पंचायतें लगातार दो कार्यकाल तक आरक्षित रही, उन्हें आगामी पंचायत चुनावों में नहीं किया जाएगा आरक्षित

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में अनेक महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिलाˈ के हाथ लगी सालों पुरानी पर्ची : लिखा था सर्दी-खांसी का रामबाण इलाज, वायरल हो गया नुस्खा

सोशल मीडिया पर एक डॉक्टर द्वारा 63 साल पहले लिखी पर्ची वायरल हो रही है. घर की सफाई के दौरान महिला को ये पर्ची मिली थी. साल 1962 में उसके परिवार के किसी शख्स...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में फेल हुए 20 मेडिसिन के सैंपल , बाजार से दवाओं का स्टॉक भी वापस मंगाया जाएगा- आप भी तो नहीं खा रहे ये दवाएं

रोहित भदसाली।शिमला :   हिमाचल प्रदेश की 20 समेत देश भर में बनीं 59 दवाओं के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। हिमाचल में गैस्ट्रिक, अल्सर, निमोनिया, जीवाणु संक्रमण, डायरिया, गला दर्द, कब्ज, हार्ट...
Translate »
error: Content is protected !!