विधानसभा चुनाव में 60 से 70 प्रतिशत ‘युवा’ उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का प्रस्ताव रखा : मोहित मोहिंद्रा

by

चंडीगढ़ : कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष मोहित मोहिंद्रा ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में 60 से 70 प्रतिशत ‘युवा’ उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का प्रस्ताव रखा है।

मोहिंद्रा ने इस निर्णय का श्रेय पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को दिया।।उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के उन देशों में गिना जाता है जहां की अधिकांश आबादी युवा है और इस ताकत का प्रतिबिंब राजनीतिक नेतृत्व में भी दिखना चाहिए।

मोहिंद्रा ने कहा, “पंजाब के जनसांख्यिकीय लाभांश का प्रभावी ढंग से उपयोग करने का समय आ गया है।” उन्होंने कहा कि इस कदम से युवा नेतृत्व के लिए लगभग 70 प्रतिशत अधिक अवसर सृजित होंगे और यह लोकतांत्रिक नवीनीकरण, समावेशिता तथा भविष्योन्मुखी राजनीति के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

युवा प्रतिनिधित्व पर जोर देते हुए मोहिंद्रा ने कहा कि यह अब कोई विकल्प नहीं, बल्कि अनिवार्यता बन चुका है, खासकर ऐसे समय में जब पंजाब बेरोजगारी, नशीली दवाओं के दुरुपयोग, कानून-व्यवस्था की चुनौतियों और शासन में जनता के घटते विश्वास जैसी समस्याओं का सामना कर रहा है।

उन्होंने कहा, “युवाओं को आगे आकर जिम्मेदारी लेनी चाहिए और बेहतर पंजाब तथा मजबूत भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। पंजाब को इस समय युवा नेतृत्व की जरूरत है।”।मोहिंद्रा ने आम आदमी पार्टी सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह युवाओं से किए गए अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे

कौशल विकास के माध्यम से स्वरोजगार बढ़ाने के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज बेहराम में आर-सेटी की स्थापना का प्रस्ताव तैयार करने को कहा सांसद ने स्वास्थ्य विभाग को सुनने की शक्ति की जांच मशीन और...
article-image
पंजाब

दो युवकों की मौत : बुलेट व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

माहिलपुर – माहिलपुर के कोटफातुही के नगदीपुर गांव के पास बुलेट व बाइक की आमने सामने टक्कर होने से दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया...
article-image
पंजाब

स्वदेशी और गौमाता की सेवा के पक्षधर थे नामधारी सतगुरु राम सिंह जी : खन्ना

गुरुद्वारा भैणी साहिब में 210वे जन्मदिन पर खन्ना ने किया सतगुरु राम सिंह जी को किया नमन, सतगुरु उदय सिंह जी का प्राप्त किया आशीर्वाद होशियारपुर 23 जनवरी  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेला 25 जुलाई से 3 अगस्त तक : एसडीएम अंब सचिन शर्मा

रोहित जसवाल।  ऊना, 12 जुलाई। : उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में 25 जुलाई से 3 अगस्त तक श्रावण अष्टमी मेले का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने...
Translate »
error: Content is protected !!