दो युवकों की मौत : बुलेट व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

by

माहिलपुर – माहिलपुर के कोटफातुही के नगदीपुर गांव के पास बुलेट व बाइक की आमने सामने टक्कर होने से दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए नवाशहर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। माहिलपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि गुरजिंदर सिंह पुत्र लखबीर सिंह वासी रामपुर थाना बंगा नवाशहर अपने बुलेट मोटरसाइकिल नंबर पब03 ए 5353 से कोटफातुही से जा रहा था और उसका दोस्त विवेक कुमार पुत्र जगदीश लाल उसके पीछे बैठा था। जब वह कोटफातुही से आगे नगदीपुर गांव के पास पहुंचे तो उसके बुलेट सामने से आ रहे मोटरसाइकिल नंबर एचआर 22 डी 3262 जिसे अंकुर पुत्र हरिकृष्ण वासी धुमा जिला फतेहाबाद हरियाणा से टक्करा गया। इस टक्कर से अंकुर कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि गुरजिंदर सिंह ने सिविल अस्पताल माहिलपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीसरा युवक विवेक कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए नवाशहर के निजी अस्पताल में रैफर कर दिया गया। माहिलपुर पुलिस ने मिरतको के शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फ़ोटो :  गुरजिंदर सिंह की फ़ाइल फोटो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशे के खिलाफ जंग लड़ रही है होशियारपुर पुलिस : डीएसपी देव दत्त शर्मा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा से विशेष बातचीत में डीएसपी सिटी होशियारपुर देव दत्त शर्मा ने कहा कि एसएसपी संदीप मलिक के नेतृत्व में होशियारपुर पुलिस जिले को नशा मुक्त बनाने के...
article-image
पंजाब

लाला सूंदर दस् चेरिटेबल ट्रस्ट की बैठक मूक बधिर लोगों को व्हाट्सअप हेल्पलाइन नंबर के इस्तेमाल का सूंदर आश्रम में दिया जाएगा प्रशिक्षण : खन्ना

होशियारपुर 6 जून : पूर्व सांसद एवं लाला सूंदर दास कपूर चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों की एक बैठक सूंदर आश्रम में बुलाई जिसमें केंद्र सरकार द्वारा...
article-image
पंजाब

अचानक देर रात चेकिंग के लिए पहुंचे DGP यादव

लुधियाना :  पंजाब डीजीपी गौरव यादव देर रात लुधियाना में अचानक चेकिंग के लिए पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने पुलिस की नाकाबंदी चेक की। इसके अलावा उन्होंने चेकिंग दौरान वाहन चालको से बात भी...
article-image
पंजाब

कोरोना वायरस: एस.एस.पी की ओर से स्वास्थ्य प्रोटोकाल में लापरवाही न अपनाने की अपील

कोरोना से बचाव के लिए जिला पुलिस की ओर से 24 घंटे में 55 जागरुकता बैठकें, हिदायतों का उल्लंघन करने पर 2 मैरिज पैलेस सहित 38 मामले दर्ज, 190 चालान : नवजोत सिंह माहल...
Translate »
error: Content is protected !!