विधानसभा में बाजवा ने पूछा…. लॉरेंस का इंटरव्यू करवाने वाला अधिकारी कहां गायब

by

चंडीगढ़, 06 अगस्त । पंजाब विधानसभा में गुरुवार को गैंगस्टरों के मुद्दे पर सरकार तथा विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा कि ड्रग्स के एक मामले में तीन साल से एक आरोपी अफसर फरार है। साथ ही लॉरेंस बिश्नोई इंटरव्यू से जुड़े एक मामले में निलंबित डीएसपी के खुलेआम घूमने का आरोप लगाया। बाजवा ने दावा किया कि उनके पास 10-12 अधिकारियों की सूची है। सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि चार साल के कार्यकाल में भी सरकार स्थायी डीजीपी नियुक्त नहीं कर सकी और अभी भी कार्यवाहक (एडहॉक) डीजीपी के भरोसे व्यवस्था चल रही है।

पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कानून व्यवस्था और गैंगस्टर नेटवर्क का मुद्दा उठाया। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका, कनाडा और यूरोप की पुलिस एजेंसियों ने एक संयुक्त अभियान के दौरान लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया, गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा के गैंग की गतिविधियों की जांच की। उनके अनुसार, जांच में फिरौती के मामलों में पंजाब पुलिस के कुछ अधिकारियों की कथित मिलीभगत का भी जिक्र है। बाजवा ने आरोप लगाया कि टांडा में तैनात रहे एक एसएचओ का नाम भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में फिरौती की कॉल लगातार आ रही हैं। इसमें कुछ पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच होनी चाहिए।

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बाजवा ने एक प्रासंगिक मुद्दा उठाया, लेकिन उसे राजनीतिक रंग दे दिया। 2021 की विधानसभा की कार्यवाही का रिकॉर्ड निकाला जाए। उन्होंने दावा किया कि उस समय सदन में बिक्रमजीत सिंह मजीठिया और सुखजिंदर सिंह रंधावा एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए कहते थे कि जग्गू भगवानपुरिया तेरा प्रोडक्ट है। अरोड़ा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ये कांटे आपने बोए हैं, अब हम उन्हें उखाडऩे का काम कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल बीनेवाल : आठवीं, दसवीं व बारहवीं में क्रमवार कशिश, रजनी व तानिया को प्रथम आने पर किया सम्मानित

गढ़शंकर। सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बीनेवाल में स्कूल में आठवीं, दसवीं व बाहरवीं कक्षा में पहले स्थान पर रहने वाले छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिसमें आठर्वी कक्षा में कशिश पुत्री चैन कुमार ने...
article-image
पंजाब

2 पुलिसकर्मी सस्पेंड : पूर्व सैनिक के बेटे को अवैध हिरासत में दी थर्ड डिग्री

फतेहगढ़ साहिब। रिटायर फौजी के बेटे को अवैध हिरासत में थर्ड डिग्री देने के मामले का खुलासा हुआ है। शनिवार को मामला एसएसपी के सामने पहुंचा। जिसके बाद एसएसपी ने आरोपी पुलिस मुलाजिमों के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फर्जी जुडिशियल मजिस्ट्रेट को चंडीगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार : खुद को बताया था ‘प्रथम श्रेणी का जुडिशियल मजिस्ट्रेट’

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस ने एक फर्जी जुडिशियल मजिस्ट्रेट को गिरफ्तार किया है। उसे ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के चलते रोका गया था। लेकिन गलती मानने के बजाय पुलिस को अकड़ दिखाने लगा। आरोप...
article-image
पंजाब

टोल फ्री नंबर 1076 पर काल करने पर घर बैठे ले सकते हैं 43 प्रकार की सरकारी सेवाएं -डोर स्टैप सेवाओं का लाभ उठाएं होशियारपुर वासीः डिप्टी कमिश्नर

जिले में तैनात सेवा सहायक घर पर आकर देंगे सरकारी सेवाएं होशियारपुर, 1 अगस्त : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की...
Translate »
error: Content is protected !!