विधानसभा सत्र में शामिल होने से पहले अकाल तख्त से अनुमति लेगी कांग्रेस: बाजवा

by

बरनाला : पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि कांग्रेस विधायक 3 से 10 अगस्त तक प्रस्तावित विधानसभा सत्र में शामिल होने से पहले अकाल तख्त के कार्यकारी जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज से अनुमति मांगेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को अकाल तख्त द्वारा ‘गुरु दोखी’ और ‘पंथ विरोधी’ घोषित किए जाने के बाद यह स्पष्ट करना जरूरी है कि कांग्रेस विधायक सदन में जाकर मुख्यमंत्री से बातचीत कर सकते हैं या नहीं।

शनिवार को बरनाला में घायल सफाई कर्मचारियों से मिलने पहुंचे बाजवा मीडिया से बात कर रहे थे। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधायक राणा गुरजीत सिंह, कुलदीप सिंह काला ढिल्लों, कई पूर्व विधायक और अन्य पार्टी नेता मौजूद थे। हालांकि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग इस दौरे में शामिल नहीं हुए।

बाजवा ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा सत्र में सरकारी कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ते, आम आदमी पार्टी सरकार के अधूरे चुनावी वादों, राज्य पर बढ़ते कर्ज, मनरेगा और सफाई कर्मचारियों पर पुलिस कार्रवाई सहित कई मुद्दे उठाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पात्र महिलाओं को मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना का लाभ भी नहीं मिल रहा।

बरनाला में प्रदर्शनकारी सफाई कर्मचारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज को लेकर बाजवा ने सभी संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि केवल डीएसपी को निलंबित करना पर्याप्त सजा नहीं है, क्योंकि ऐसे अधिकारियों को कुछ समय बाद बहाल कर बेहतर पदों पर नियुक्त कर दिया जाता है।

बाजवा ने पंजाब में कथित परीक्षा पेपर लीक के मामलों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस दिल्ली में नीट-यूजी पेपर लीक के खिलाफ हुए प्रदर्शन में शामिल होकर पुलिस कार्रवाई की निंदा कर रहे थे, जबकि पंजाब में उनकी सरकार ने प्रदर्शनकारी कर्मचारियों पर लाठीचार्ज करवाया।

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि कांग्रेस सफाई कर्मचारियों, किसानों, मजदूरों और समाज के अन्य वर्गों के साथ मजबूती से खड़ी है। राजा वड़िंग की गैरमौजूदगी पर सवाल पूछे जाने पर चन्नी ने कहा कि फिलहाल ध्यान सफाई कर्मचारियों के आंदोलन और उनके खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई पर होना चाहिए।

इससे पहले राजा वड़िंग ने फेसबुक लाइव के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बरनाला पहुंचने की अपील की थी। वड़िंग ने कहा कि वह शाम को बरनाला पहुंचकर सफाई कर्मचारियों के समर्थन में आयोजित कैंडल मार्च में हिस्सा लेंगे। उधर, पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत के नेता परमिंदर सिंह ढींडसा भी नगर निगम कार्यालय में जारी सफाई कर्मचारियों के धरने में शामिल हुए।

 

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

8 वर्षीय बच्चे का शव : लुधियाना से लापता 8 वर्षीय बच्चे का शव नहर में से बरामद, ताया पर धक्का देने का आरोप

लुधियाना : 21 अगस्त: लुधियाना माडल टाउन से लापता 8 साल के बच्चे का शव साहनेवाल नहर से मिला है। 8 वर्षीय सहज गत दिवस से लापता था। बच्चे को उसके ही रिश्तेदार द्वारा...
article-image
पंजाब

किरणदीप कौर रही प्रथम: खालसा कालेज में विश्व ओजन दिवस दौरान आयोजित पोस्टर मेकिंग मुकाबले

गढ़शंकर:16 सितम्बर बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में लाइफ साइंस विभाग द्वारा विश्व ओजन दिवस मनाया गया। इस मौके पर थीम ‘ग्लोबल कोआप्रेशन टू प्रोटैक्ट लाइफ आन अर्थ’ को मुख्य रखते हुए विद्यार्थियों...
article-image
पंजाब

यूएस डिपोर्ट युवक की शिकायत पर FIR, ठगे 35 लाख : पंजाब में एक और ट्रैवल एजेंट पर कार्रवाई

अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे लोगों को ठगने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। लाखों रुपये लेकर लोगों को डंकी रूट के जरिये यूएस भेजने वाले ठग ट्रैवल एजेंटों पर...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में नए जमाने के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम पेश किए जाएंगे

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर और रयात बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा ने आज होशियारपुर में रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी स्थापित करने के पंजाब सरकार के फैसले...
Translate »
error: Content is protected !!