विधायक अंगद सैनी की टिकट कटने के पीछे प्रियंका गांधी, काग्रेस छोड़ पंजाब लोक काग्रेस में गए सतवीर को काग्रेस की टिकट

by

नवांशहर। काग्रेस दुारा पंजाब की आठ सीटों पर घोषणा के नवांशहर के विधायक अंगद सैनी की टिकट कट गई है। जिसके बाद अंगद सैनी सीधे तौर पर अव निर्दलीय चुनावी मैदान में उतर रहे है। काग्रेस छोड़ कर पंजाब लोक काग्रेस में गए सतवीर सिंह पल्ली झिक्की को काग्रेस ने टिकट देकर काग्रेसियों को अचंभित कर दिया।
अंगद सैनी की टिकट कटने के पीछे प्रियंका गांधी : अंगद सैनी की पत्नी अदिति सिंह काग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गई थी और भाजपा की और से उत्तर प्रदेश से चुनावी मैदान में है। अदिति सिंह की प्रियंका गांधी से कुछ मुद्दों पर असहमति होने के बाद उनके रिशते खराब हो गए थे। लिहाजा अदिति सिंह भाजपा में चली गई। जिसके चलते प्रियंका गांधी अड़ गई और अंगद सैनी की टिकट कट गई। अव अंगद सैनी नवांशहर से वतौर निर्दलीय मैदान में उतर रहे है।
सतवीर सिंह पल्ली झिक्की को काग्रेस ने दी टिकट: सतवीर सिंह कुछ समय पहले काग्रेस छोड़ कर पंजाब लोक काग्रेस में शामिल हुए थे। जिसे पंजाब लोक काग्रेस ने जिलाध्यक्ष नियुक्त किया और बाद में सतवीर सिंह को पंजाब लोक काग्रेस ने टिकट भी नवांशहर से दे दी। लेकिन आज सतवीर सिंह पल्ली झिक्की को टिकट देने से नवांशहर में लोग अचंभित रह गए।
फोटो : 1 विधायक अंगद सैनी 2. सतवीर सिंह पल्ली झिक्की

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Mukh Mantri Tirth Yatra Yojna:

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha)July 25 :  Under the Chief Minister’s Pilgrimage Scheme (Mukh Mantri Tirth Yatra Yojna) a bus carrying devotees from Khanpur Thiara village in the Shamchaurasi assembly constituency was flagged off today for...
article-image
पंजाब

अंतरराज्यीय नाकों से अब तक 40 लाख रुपए से ज्यादा की रिकवरी, चैकिंग के दौरान 3092 क्विंटल लाहन बरामद कर की जा चुकी है नष्ट

जिला चुनाव अधिकारी व एस.एस.पी ने अंतरराज्यीय नाकों की चैकिंग की नाके पर तैनात पुलिस, अर्ध सैनिक बलों व एक्साइज विभाग की टीमों का हौंसला बढ़ाते हुए चौकसी से ड्यूटी करने के दिए निर्देश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आशु को गिरने के बाद भी गोलियां मारते रहे…. हिमाचल में युवा कांग्रेस नेता की हत्या की FIR में क्या लिखा? मामला दर्ज

रोहित जसवाल/ एएम नाथ : ऊना । ऊना शहर के लालसिंघी में एक होटल के बाहर कांग्रेस नेता की हत्या के मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज  कर लिया...
Translate »
error: Content is protected !!