विधायक अजय सोलंकी ने 2.56 करोड़ लागत से बनने वाली जुडडा-कोटड़ी गाडा सड़क का किया भूमि पूजन

by

नाहन, 15 अक्टूबर। नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार लोगों की हर समस्या के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा लगातार विकास कार्यों को गति देने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, शिक्षा, और स्वास्थ्य प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।
विधायक अजय सोलंकी ने यह बात आज रविवार को नाहन पंचायत के अन्तर्गत 2.56 करोड़ रुपये की लागत से नाबार्ड के तहत निर्मित होने वाली जुड़ा से कोटडी गाड़ा सड़क के भूमि पूजन अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
अजय सोलंकी ने कहा कि यह सड़क पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा पहले ही स्वीकृत करवा दी गई थी, परंतु पिछले 5 साल में यह कार्य आरंभ नहीं हो सका था। उन्होंने कहा कहा कि हमारी सरकार बनते ही हमने इस सड़क को बनाने का निर्णय लिया तथा मार्च 2023 में इसकी प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य आरम्भ किया जा रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सड़क को शीघ्र अति शीघ्र पूरा करें।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग को इस सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि विभाग लोगों की सुविधा के अनुसार इस सड़क के निर्माण कार्य को करेगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि स्थानीय लोग सड़क निर्माण में विभाग का सहयोग करें।
विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि हम दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पिछली सरकार के रुके हुए कार्यों को पूरा करके उन्हें लोगों समर्पित करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस सड़क बनाने के बाद जो लोग सड़क से अछूते रहेंगे उनके लिए भी सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हाल ही में आई आपदा कारण लोक निर्माण विभाग विभिन्न सड़क खोलने के साथ-साथ पंचायतों की सड़कें भी लगातार खोलने का प्रयास कर रहा है।
विधायक ने इस अवसर पर स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना गया तथा अधिकतर समस्याओं का समाधान किया।
पूर्व प्रधान बाबूराम ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि सड़क निर्माण के लोगों की लंबे समय से मांग की।
इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रधान सुषमा सैनी, बीडीसी सदस्य वीरबाला, पार्षद राकेश गर्ग, पूर्व प्रधान बाबूराम, पंचायत वार्ड सदस्य प्रवीण, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण वीके अग्रवाल, सहायक अभियंता आलोक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पागल बनकर पंजाब में घूमता रहा ।2 साल की बालिका की हत्या का आरोपी : क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से पुलिस को गच्चा देकर भागा था

रोहित जसवाल।   ऊना : ।2 साल की बालिका की हत्या का आरोपी क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से पुलिस को गच्चा देकर भागा और पंजाब में पागल बनकर घूमता रहा। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मज़बूती के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग डिजिटल कार्यप्रणाली अपनाए: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10 साल कारावास, 20 हजार का जुर्माना लगाया : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को – जुर्माना न देने पर दोषी को छह महीने अतिरिक्त कारावास की सजा

शाहजहांपुर :  नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी को विशेष न्यायाधीश जिला एवं सत्र न्यायालय भुवनेश अवस्थी ने दोषी करार देते हुए 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

आपदा के कारण 1 व्यक्ति की दुखद मृत्यु हुई, 60 पक्के मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त एवं 129 पक्के मकानों को एवं 58 कच्चे मकान को आंशिक क्षति ,80 गौशाला भी क्षतिग्रस्त, लगभग 2617 बागवानों को नुकसान- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान

शिमला/नेरवा, 06 अगस्त – चौपाल विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश एवं आपदा से निजी एवं सरकारी संपत्तियों को लगभग 90 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। यह बात आज यहां उद्योग, आयुष एवं संसदीय...
Translate »
error: Content is protected !!