विधायक आम नागरिक की तरह किराया चुकाएंगे : हिमाचल भवन चंडीगढ़ और हिमाचल सदन दिल्ली में विधायक कमरों का

by

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सरकार के गठन के बाद पहला बड़ा फैसला लिया है। सोमवार को सचिवालय में विधायक दल की बैठक में सीएम सुक्खू ने हिमाचल भवन चंडीगढ़ और हिमाचल सदन दिल्ली में विधायकों के ठहरने के लिए दिए जाने वाले टेरिफ को बढ़ाने पर चर्चा की है। बैठक में सीएम ने फैसला लिया कि हिमाचल भवन चंडीगढ़ और हिमाचल सदन दिल्ली में विधायक कमरों का आम नागरिक की तरह किराया चुकाएंगे। विधायकों की मिलने वाली रियायत खत्म की जाएगी। सीएम सुक्खू ने कहा कि आम नागारिकों को यहां ठहरने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते हैं जबकि विधायकों को छूट थी जिसे अब खत्म कर दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

7.38 करोड़ रुपये से बनेगा राज्य अनुसूचित जाति आयोग का तीन मंजिला भवन : कुलदीप कुमार

रामपुर में 12 कनाल भूमि पर होगा निर्माण, जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया रोहित जसवाल।  ऊना, 14 अक्तूबर. हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग का तीन मंजिला भवन रामपुर में 7.38 करोड़ रुपये की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कार्यालयों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर दिव्यांगजनों की पहुंच हो आसान : अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के उपलक्ष्य पर एडीसी मनेश यादव ने किया आह्वान

हमीरपुर के एनजीओ भवन परिसर में आयोजित किया गया जिला स्तरीय समारोह हमीरपुर 03 दिसंबर। एडीसी मनेश यादव ने कहा है कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थलों, सार्वजनिक स्थलों और संस्थानों में दिव्यांगजनों की सुविधा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चर्चित महिला अफसर ओशीन को फिर नहीं मिली पोस्टिंग : हिमाचल सरकार ने 29 HAS बदले

शिमला. हिमाचल प्रदेश में राज्य सरकार ने एसडीएम सहित कुल 29 अफसरों के ट्रांसफर किए. इसके साथ ही कई अफसरों को पोस्टिंग भी दी गई. लेकिन चर्चित महिला अफसर ओशीन शर्मा को अब भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सावन में भक्ति और सेवा का संगम, प्रेस क्लब मंडी ने लगाया खीर का भंडारा, जिला उपायुक्त अपूर्व देवगन रहे शामिल

एएम नाथ।  मंडी, 11 अगस्त।   सावन माह के पावन अवसर पर प्रेस क्लब मंडी ने भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम प्रस्तुत करते हुए सोमवार को मंडी शहर में अढ़ाई क्विंटल खीर का भंडारा...
Translate »
error: Content is protected !!