विधायक के खिलाफ FIR दर्ज, धुस्सी बांध को JCB मशीन से तोड़ने पर : विधायक ने टीम के साथ बांध जोड़ना शुरू कर दिया

by

कपूरथला : सुल्तानपुर लोधी में विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार देर रात क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर कुछ गांवों को बाढ़ के पानी से खतरे का अंदेशा देखते हुए धुस्सी बांध को गांव भरोआणा के नजदीक धुस्सी बांध को JCB मशीन से तोड़ दिया था। जिसके बाद थाना कबीरपुर में विधायक के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। वहीं, आज विधायक ने टीम के साथ बांध जोड़ना शुरू कर दिया है। इस दौरान 22 गांवों ने बांध जोड़ने में उनकी मदद की। मामले को तूल पकड़ता देख विधायक खुद गांव के लोगों के साथ दोबारा तोड़े गए बांध के पास पहुंचे और लोगों की मदद से वह बांध जोड़ने में लगे।
बता दें कि सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ प्रभावित गांवों में विधायक राणा इंद्र प्रताप ने शुक्रवार रात दौरा करने के उपरांत लोगों की समस्याएं सुनीं थीं। कुछ गांवों को बाढ़ के पानी से खतरे का अंदेशा देखते हुए धुस्सी बांध को JCB मशीन से तोड़ दिया था। हालांकि विधायक ने इस संबंध में प्रशासन तथा ड्रेनेज विभाग को आगाह करने की बात भी कही थी। बांध तोड़े जाने के बाद XEN ड्रेनेज विभाग की शिकायत पर शनिवार दोपहर को विधायक राणा सहित समर्थकों पर धारा 277, 430, IPC 70 कनाल एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई थी। वहीं, विधायक राणा इंद्र प्रताप ने कहा कि उन्होंने जो भी कार्य किया। वह अपने क्षेत्र के लोगों की भलाई के लिए किया है। जिला प्रशासन ने जो कार्रवाई की है, उसका जवाब वक्त आने पर दिया जाएगा। हालांकि, बांध तोड़े जाने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। मामले को बढ़ता देख विधायक दोबारा बांध बनाने के कार्य में जुट गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी की खड़गे को दो टूक, ‘एक्शन लीजिए- कार्रवाही करने का समय आ गया

नई दिल्ली।  महाराष्ट्र में जिस तरह से कांग्रेस की अगुवाई वाली महाविकास अघाड़ी को बुरी हार का सामना करना पड़ा उसके बाद कांग्रेस के भीतर आखिरकार आत्मचिंतन शुरू हो गया है। शुक्रवार को दिल्ली...
article-image
पंजाब

नशा तस्करों पर शिकंजा : डीजीपी गौरव यादव ने उपलब्धियां गिनाईं

चंडीगढ़। पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए भगवंत मान सरकार ने अभियान छेड़ दिया है। पुलिस ने नशा तस्करों और गैगस्टर्स के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है, जिसमें काफी सफलता मिली है।  राज्य...
article-image
पंजाब

शादी से पहले दूल्हे ने बरातियों के साथ डाला वोट, जमकर किया भांगड़ा; जिला परिषद चुनाव में गजब का नजारा

पटियाला। पंजाब में आज जिला परिषद और ब्लॉक समिति का मतदान हो रहा है। सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। इस बीच पटियाला में गजब का नजारा देखने को मिला। घनौर के गांव...
Translate »
error: Content is protected !!