विधायक चन्द्रशेखर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता की

by
विद्यार्थियों से निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करने का किया आह्वान
धर्मपुर, 07 जनवरी। विधायक  चन्द्रशेखर ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को उनके घर-द्वार पर बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है। यह बात उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कही।
विधायक ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य ध्येय वर्तमान शैक्षणिक संस्थानों के आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना है जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सके।
विधायक चंद्रशेखर ने विद्यार्थियों को अनुशासन व निष्ठा से अपने भविष्य के प्रति कृतसंकल्पित होने का आह्वान किया। उन्होंने पढ़ाई के साथ साथ खेलों को भी जीवन में समाजोयत करने का आग्रह किया। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षा में गुणवता लाने, तकनीकी शिक्षा की तरफ बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता है तथा प्रत्येक बच्चे को सही शिक्षा और अच्छे व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका है।
अच्छा शिक्षक ही विद्यार्थी को तराश कर जीवन में सही मुकाम तक पहुँचाता है। उन्होंने कहा कि संस्थान में बिताया अध्ययन काल विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों के लिए भी तैयार करता है।
उन्होंने कहा कि धर्मपुर आने वाले समय में एक बहुत बड़े समारोह का गवाह बनने जा रहा है, जिसके लिए धर्मपुर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू का आभार जताया।
विधायक ने इस अवसर पर मेधावी छात्रों और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर विधायक ने विद्यालय की चारों ओर सुरक्षा दीवार लगाने, मंच और शौचालय कार्य को मार्च माह तक पुरा करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विधायक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों को 11000 रूपये भी दिए।
पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में सेवानिवृत कर्नल रूप सिंह, सेवानिवृत प्रिंसिपल सुंदर सिंह कटवाल, इन्द्र सिंह कटवाल, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष बिहारी लाल, एसएमसी अध्यक्ष रणजीत सिंह, व्यापार मंडल प्रधान राज कुमार सोनी, राहुल सकलानी, रमेश तपवाल, राकेश शर्मा, धर्मपुर पंचायत प्रधान ज्योति देवी, उप प्रधान राकेश सकलानी, विद्यालय के अध्यापक, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

दो लोगों की मौत और एक की हालत गंभीर, जा रहे थे मनाली : निर्माणाधीन पुल के सरियों पर जा गिरी कार

मनाली :    चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सात मील के पास एक कार अनियंत्रित होकर फोरलेन के निर्माणाधीन पुल के लिए खड़े किए गए सरियों में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थैंक्यू सर… कहा भारत भ्रमण से लौटे ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ ने मुख्यमंत्री सुक्खू से भेंट कर : परिवार की तरह किया जा रहा है ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का पालन पोषण: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : भारत भ्रमण से लौटे ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ ने आज ओक ओवर, शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की और स्नेह के साथ अपनी यात्रा के अनुभव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बघईगढ़ के बच्चों को किया जागरूक : रोजगार कार्यालय चंबा और चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा की ओर से किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

एएम नाथ। तीसा  :  13 मई, 2025 को जिला रोजगार कार्यालय चंबा और चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा की और से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बघईगढ़ में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अभिनेत्री कंगना रनाउत का सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट…जानिए क्या लिखा पोस्ट में

हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी की तरफ़ से उम्मीदवार बनाये जाने के बाद फ़िल्म एएम नाथ : शिमला :  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को मेरा हमेशा बिना शर्त समर्थन रहा है,...
Translate »
error: Content is protected !!