जालंधर लोकसभा चुनाव: आज 2 उम्मीदवार घोषित, विधायक डॉ. सुक्खी को शिरोमणी अकाली दल बसपा के उम्मीदवार, अकाली दल अमृतसर ने घोषित किया गुरजंट सिंह कटू को उम्मीदवार

by

जालंधर : जालंधर लोकसभा क्षेत्र में बंगा के विधायक डॉ. सुखविंदर सिंह सुक्खी को शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन ने अपना उम्मीदवार बनाया है। अकाली दल की टिकट पर चुनाव जीतने वाले डॉ. सुखविंदर सिंह सुखी बंगा में पहले भी विधायक हैं।
अकाली दल से पूर्व विधायक पवन टीनू टिकट पर दावेदारी ठोक रहे थे लेकिन किसी तरह के विवाद से बचने के लिए अकाली दल ने उन्हें झटका दे दिया।
बंगा के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खी को जालंधर लोकसभा क्षेत्र उपचुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि सुखी को गठबंधन के नेताओं ने बैठक में सर्वसम्मति से सुक्खी के नाम पर सहमति जताई है। सुखबीर ने कहा कि पिछले दिनों बैठक में फैला हुआ था कि उपचुनाव में अकाली दल अपना प्रत्याशी देगा। सुखबीर बादल ने प्रदेश की आम आदमी सरकार को निकम्मी सरकार करार देते हुए कहा कि राज्य में पूरी तरह से गुंडाराज और माफियाराज है। उन्होंने कहा कि हमने जो कैंडिडेट मंथन के बाद दिया है वह भाजपा, कांग्रेस और ऎआम आदमी पार्टी पर भारी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शिरोमणि-अकाली दल और बसपा मिलकर जोर लगाएंगे और सुखी को कामयाब बनाएंगे।
अकाली दल अमृतसर ने गुरजंट सिंह कटू को बनाया उम्मीदवार :
संगरूर से सांसद सिमरनजीत सिंह मान की पार्टी शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) ने भी जालंधर लोकसभा उपचुनाव में अपना प्रत्याशी उतार दिया है। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) ने गुरजंट सिंह कटू को अपना उम्मीदवार बनाया है। बठिंडा में प्रेस कॉन्फ्रेस कर सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि कटू पार्टी के पुराने नेता हैं वहबहुजन समाज के नेता हैं।
सिमरनजीत सिंह मान ने कहा गुरजंट सिंह कटू बाबा कांशी राम के बेहद करीबी रहे हैं और वह लंबे समय तक उनके बहुजन समाज के उत्थान और उनकी सेवा में लगे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले करीब दो दशकों से वह शिरोमणि अकाली दल के साथ जुड़े हुए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मृतका के ससुर व अन्य को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर परिजनों ने ठाने के समक्ष ट्रैफिक जाम कर किया प्रदर्शन : डीएसपी के आश्वासन पर दो घंटे बाद धरना समाप्त

गढ़शंकर, 16 जनवरी: 14 जनवरी को फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाली कांता देवी के ससुर केवल कृष्ण और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतका के परिजनों और अन्य लोगों ने गढ़शंकर...
पंजाब

साढे तीन साल पहले बनी सड़क जगह जगह से टूटी।

गढ़शंकर :  विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने गांवों को जाती सड़कों की खस्ताहाल हालत को मुख्य मुद्दा बनाकर सरकार बनाने में सफलता प्राप्त की थी। इसके बाद लोगों को उम्मीद बंधी थी कि गांवों...
article-image
पंजाब , समाचार

शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में 16 मार्च को 12:30 बजे होगा शपथ समारोह 

सबसे पहले भगवंत मान लेंगे मुख्यमंत्री की शपथ वहां जाकर काम करना है, जहां जाकर वोट मांगे : भगवंत मान चंडीगढ़  : भगवंत मान ने आज राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात कर राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!